फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   penaut and poha pakoda recipe in hindi

मूंगफली और पोहे के पकौड़े से करें बारिश का स्वागत, ये रही रेसिपी

Sun, 11 Jul 2021 08:45 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 11 Jul 2021 08:45 AM IST
सार

बारिश का मौसम दहलीज पर हो और पकौड़ों का जिक्र न हो यह तो बहुत नाइंसाफी है। ऐसे में यदि एक जैसे बेसन के पकौड़े खाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार मूंगफली के दाने और पोहे से बनाएं नए तरह के पकौड़े। 

विज्ञापन
penaut and poha pakoda recipe in hindi
पकौड़े - फोटो : Social Media

विस्तार

बारिश के मौसम की शुरुआत हो और पकौडे़े न बने यह तो बहुत ही गलत बात है लेकिन यदि आप एक जैसे पकौड़े खाकर यदि बोर हो चुके हैं तो इस बार जरूर ट्राय करें पोहे और मूंगफली के पकौड़े। यह स्वाद में जबरदस्त तो होते ही हैं, साथ ही इन्हें बनाना भी बहुत आसान है। आइए जानते हैं पोहे और मूंगफली के पकौड़ोंं की आसान रेसिपी। 

विज्ञापन

सामग्री- 

पोहा- 1 कप, मूंगफली के दाने- 1 कप, बेसन- 1 कप, हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ), धनिया पाउडर- ½ छोटी चम्मच, लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटी चम्मच, हरी मिर्च- 2 से 3 (बारीक कटे हुए), नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार, तेल- पकौड़े तलने के लिए

विज्ञापन

विधि-

पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले पोहे में 1 कप पानी डालकर रख दीजिए ताकि पोहे अच्छे से फूल जाएं। अब एक बड़े प्याले में बेसन लीजिए इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लीजिए। घोल की कन्सिस्टेन्सी एकदम पकौड़े के घोल जैसी होनी चाहिए। घोल को अच्छे से मिक्स करते हुए फैंट लीजिए ताकि इसमें गुठलियां न रहे और बिल्कुल चिकना घोल तैयार हो। घोल को फैंटने के बाद, इसमें सभी मसाले- धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, नमक और हरा धनिया डाल लीजिए। सारी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए और सही ढंग से फैंट भी लीजिए। अब तक पोहे भी फूलकर तैयार हो गए हैं। पोहे में से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिए और इस बैटर में भीगे हुए पोहे डाल दीजिए। इसके बाद मूंगफली के दाने भी डाल दीजिए और सही से मिला लीजिए। ज़रूरत हो, तो बैटर में थोड़ा सा पानी और मिला लीजिए। पकौड़े के लिए बैटर तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed