फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashionable trend of salwar suit and saree change with the time

फैशन में हुए बड़े बदलाव ने सलवार सूट-साड़ी को किया आउट, इस आउटफिट ने बनाई अपनी जगह

Mon, 19 Nov 2018 04:55 PM IST
फैशन डेस्क
फैशन डेस्क Updated Mon, 19 Nov 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
Fashionable trend of salwar suit and saree change with the time
वक्त के साथ साड़ी पहनने के इस चलन में बदलाव आया - फोटो : file photo

हमारे देश में एक ऐसा वक्त था जब महिलाएं साड़ी पहनना ही पसंद करती थीं। अलग-अलग तरीके से पहनी गईं किस्म-किस्म की साड़ियां उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती थी। कॉटन साड़ी, सिल्क साड़ी, कांजीवरम साड़ी। दरअसल, वक्त के साथ साड़ी पहनने के इस चलन में थोड़ा बदलाव आया और साड़ी की जगह ले ली पटियाला और चूड़ीदार सलवार सूट के फैशन ने। हालांकि आज के ट्रेंडिंग फैशन की बात करें तो आप देखेंगे साड़ी और चूड़ीदार सलवार सूट भी बीते जमाने की बात हो गए हैं।

विज्ञापन


आज की बिजी लाइफ में महिलाएं ना तो साड़ी पहनना पसंद करती हैं ना ही सलवार सूट। बात थोड़ी अटपटी लग सकती है क्योंकि आप सोच रहे होंगे भला ऐसा क्या है जो महिलाओं के दिल को भा रहा है और हर लड़की उस लेटेस्ट फैशन की दीवानी है, जो ना सिर्फ आपकी पर्सनालिटी को निखारने में आपकी मदद कर रही है बल्कि आपके कॉन्फिडेंस लेवल को भी बढ़ा रही है। 

विज्ञापन

इन दिनों सलवार के जगह मार्केट में पैजामा,पैन्ट,प्लाजो और फ्लोरल पैन्ट आ गए है

Fashionable trend of salwar suit and saree change with the time
saree - फोटो : Pixabay

दरअसल, इन दिनों सलवार की इन दिनों जगह मार्केट में पजामा, पैन्ट,प्लाजो और फ्लोरल पैन्ट ने ले ली। सलवार के इस बदलते रूप को लोगों ने बेहद पसंद किया है। ऑफिस में काम करती महिलाओं से लेकर कॉलेज जाने वाली लड़कियों तक, सभी आजकल स्लीम फिट कुर्ता के साथ पैंट पहनना पसंद करती हैं। उनका मानना है कि सलवार से ज्यादा कम्फर्टेबल पैन्ट होती हैं। भारतीय परिधानों की बात करें तो सलवार सूट को महिलाएं बेहद पसंद करती हैं। आधुनिक जीवन की इस भाग-दौड़ भरी लाइफ में इसे कैरी करना बेहद आसान और कम्फर्टेबल है। यही वजह है कि वक्त के साथ सलवार को और फैशनेबल लुक देने के लिए इसमें कई बदलाव किए गए।

विज्ञापन

लेक्मे विंटर फैशन वीक में मॉडल कुर्ते के साथ एंकल लेंथ पैन्ट पहन रैप पर उतरी

Fashionable trend of salwar suit and saree change with the time
suit - फोटो : Pixabay

हाल ही में हुए लैक्मे विंटर फैशन वीक में मॉडल्स को गरम कुर्ते के साथ एंकल लेंथ पैन्ट पहने रैप पर देखा गया। इस पैन्ट के साथ उन्होंने खुले बटन वाला कुर्ता पहन रखा था, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया। हाल ही में आई एक फैशन रिपोर्ट की मानें तो भारत में साड़ियों से ज्यादा कुर्ता और प्लाजो काफी डिमांड में हैं। इतना ही नहीं विदेशों में रहने वाली भारतीय महिलाएं भी इसे पहनना पसंद करती हैं।

दूसरी तरफ बात अगर मुस्लिम परिवार की महिलाओं की करें तो उन्हें भी यह लिबाज खूब लुभा रहा है। फर्क सिर्फ इतना है वो इस सलवार पैन्ट के साथ दुपट्टा भी ओढ़ती हैं, जो इसकी खूबसूरती और भी बढ़ा देता है। खास बात यह है कि इस ड्रेस को लोग शादी या ट्रेडिशनल फंक्शन में पहनना भी पसंद कर रहे हैं। अब साड़ी से ज्यादा इस ड्रेस को पार्टियों में पहने हुए देखा जा सकता है। हालांकि इस फैशन के ट्रेंड में आने के बाद सलवार और कुर्ते का फैशन मानो खत्म सा हो गया है।  

विज्ञापन

समय के साथ हमारे फैशन में भी लगातार कई बदलाव आए हैं।

Fashionable trend of salwar suit and saree change with the time
saree - फोटो : Pixabay

आपको बता दें कि हाल ही में फैशन डिजाइनर अनीता अरोड़ा ने इस साल जुलाई में अपना एक इंडियन वियर शोरूम खोला है। अपने एक इंटरव्यू में वे कहती हैं कि  'मैं अपनी दादी और नानी को बचपन में पटियाला सूट और पजामा पहनते हुए देखा करती थी। हालांकि मैं खुद अब ऐसा कोई कलेक्शन नहीं रखती हूं। समय के साथ हमारे फैशन में भी लगातार कई बदलाव आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed