फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Indrani Rahman was represented India at the first miss universe pageant

बिकिनी पहन बिंदी-गजरे से सजी थी मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय लड़की

Wed, 21 Nov 2018 03:50 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
Indrani Rahman was represented India at the first miss universe pageant
indrani rahman - फोटो : twitter

दुनिया का पहला मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट साल 1952 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ था। इस प्रतियोगिता में दुनिया की खूबसूरत महिलाओं ने भाग लिया था, इन्हीं हुस्न की परियों के बीच एक नाम था इंद्राणी रहमान का। इंद्राणी रहमान जब बिंदी और गजरे के साथ बिकिनी में सामने आईं तो सबकी निगाहें उनकी खूबसूरती पर टिक गईं। हालांकि वो ये कॉन्टेस्ट नहीं जीत पाईं, लेकिन इसी साल उन्होंने मिस इंडिया होने का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने जब ये जीत हासिल की तो उनकी उम्र 22 साल थी और वो एक बच्चे की मां भी थीं। 

विज्ञापन

Indrani Rahman was represented India at the first miss universe pageant
indrani rahman - फोटो : twitter

चेन्नई में जन्मी इंद्राणी को क्लासिकल डांस में बहुत रुचि थी, उन्हें भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, कथकली और ओडिशी जैसे लोकनृत्य बखूबी आते थे। साल 1961 में इंद्राणी पहली डांसर थी जिन्होंने एशिया सोसाइटी के नेशनल टूर में भाग लिया था। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू की यूएस विजिट के दौरान तत्कालीन अमेरिकी प्रेसिडेंट जॉन एफ केनडी के सामने भी परफॉर्म किया था। इसके अलावा उन्होंने महारानी एलिजाबेथ, फिदेल कास्त्रो, निकिता ख्रुश्चेव के सामने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Indrani Rahman was represented India at the first miss universe pageant
indrani rahman - फोटो : twitter

इंद्राणी की निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प रही। उन्होंने 15 साल की उम्र में 30 साल के हबीब रहमान से भाग कर शादी कर ली थी। हबीब रहमान उस समय के जाने-माने आर्किटेक्ट थे। इंद्राणी के दो बच्चे हैं- बेटा राम रहमान और बेटी सुकन्या रहमान। इंद्राणी ने क्लासिकल डांस को दुनिया में मशहूर करने में अहम भूमिका निभाई। नृत्यशैली के प्रति इनकी लगन और मेहनत के चलते 1969 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड और 1981 में संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड मिला इसके अलावा उन्हें तारकनाथ दास अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed