Durga Puja Festive Look: दुर्गा पूजा में चाहिए परफेक्ट लुक? ये एक्सेसरीज बनाएंगी आपको सबसे खास
Durga Puja Festive Look: आप पारंपरिक साड़ी पहनें या इंडो-फ्यूजन आउटफिट, सही एक्सेसरीज आपके पूरे लुक को निखार देती हैं। आइए जानते हैं दुर्गा पूजा 2025 में कौन-सी एक्सेसरीज ट्रेंड में हैं और इन्हें किस तरह पहनकर आप भी सबका ध्यान खींच सकती हैं।
विस्तार
Durga Puja Festive Look: शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा पंडाल सज जाते हैं। सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथि को दुर्गा पूजा में भव्य देवी पूजन और आयोजन होता है। इस दौरान लोग अपने बेस्ट लुक में दुर्गा पूजा में शामिल होते हैं। ये सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक मौका होता है, सबके साथ मिलकर ये पर्व मनाने का। दुर्गा पूजा सिर्फ धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि उत्सव है सजने-संवरने का भी। हर महिला चाहती है कि वह इन दिनों खास और खूबसूरत दिखे। चाहे आप पारंपरिक साड़ी पहनें या इंडो-फ्यूजन आउटफिट, सही एक्सेसरीज आपके पूरे लुक को निखार देती हैं। आइए जानते हैं दुर्गा पूजा 2025 में कौन-सी एक्सेसरीज ट्रेंड में हैं और इन्हें किस तरह पहनकर आप भी सबका ध्यान खींच सकती हैं।
दुर्गा पूजा लुक को पूरा करने वाली एक्सेसरीज
- स्टेटमेंट ज्वेलरी जिसमें भारी झुमके, चौड़े कड़े या मंदिर ज्वेलरी साड़ी और लहंगे पर गॉर्जियस लुक देती है।
- बिंदी और मांगटीका लुक को पूरा करेगा। बड़ी गोल लाल बिंदी और पारंपरिक मांगटीका बंगाली लुक को कंप्लीट करती हैं।
- क्लच और पोटली बैग से खुद को स्टाइल करें। गोल्डन, सिल्वर या मिरर वर्क क्लच पोटली आपके लुक में रॉयल टच लाती है।
- फुटवियर का चयन ध्यान से करें। कोल्हापुरी, झूमर वाली चप्पल या पारंपरिक जूती एथनिक आउटफिट्स के साथ परफेक्ट लगती हैं।
- हेयर एक्सेसरीज भी आपके लुक को निखारेंगे। गजरा, हेयर पिन्स या फ्लोरल हेड गियर से हेयरस्टाइल को फेस्टिव टच दें।
- नाक की नथनी से दुर्गा पूजा में आकर्षण का केंद्र बनें। चाहें तो बंगाली स्टाइल नथनी पहनकर लुक को और खास बना सकती हैं।
- बेल्ट और कमरबंद से लुक को स्टाइल कर सकते हैं। कांजीवरम या बनारसी साड़ी पर ट्रेडिशनल कमरबंद स्टाइलिश लुक देता है।
- हैंडमेड ज्वेलरी से लुक को पूरा करें। टेराकोटा, ऑक्सीडाइज्ड या शंख की बनी ज्वेलरी इंडो-फ्यूजन ड्रेस के साथ खूब जंचती है।