फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   different ways to style stole in winters

सर्दियों में इन पांच खास अंदाज में स्टाइल करें स्टोल

Sun, 15 Dec 2019 09:26 AM IST
पंखुड़ी सिंह मोनिका अग्रवाल
मोनिका अग्रवाल Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sun, 15 Dec 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
different ways to style stole in winters
- फोटो : Social Media

सर्दी का गुलाबी मौसम हर किसी को खूब पसंद होता है, क्योंकि इस मौसम में खानपान से लेकर पहनने तक के कपड़ों में हमारे पास ढेर सारे विकल्प होते हैं। आप सर्दियों में लंबे कोट, मोटे जैकेट, गर्म शर्ट व पैंट पहनना पसंद करती हैं। इस मौसम में लड़कियों और महिलाओं दोनों का सबसे पसंदीदा स्टाइल होता है किसी भी कपड़े के साथ स्टोल व स्कॉर्फ लेना। हम बात करेंगे, ऐसे ही कुछ वूलन स्टोल्स की, जिन्हें स्कॉर्फ की तरह लेने के कई तरीके हैं। 

विज्ञापन

स्टोल्स और साड़ी का कॉम्बो

आप स्टोल को साड़ी के साथ भी टाईअप करके पहन सकती हैं। स्टोल और साड़ी का कॉम्बो आपको क्लासी व एलिगेंट दिखानेे में मदद करता है। आप इस लुक को किसी भी पार्टी व फंक्शन में अपना सकती हैं। आप इसे किसी भी तरह की साड़ी के साथ पहन सकती हैं। बस इतना ध्यान रखें कि आपका स्टोल ज्यादा हैवी न हो और साड़ी से मिलता जुलता हो। साथ ही कश्मीरी वर्क या फिर पश्मीना वर्क किया हुआ स्टोल ही चुनें। स्टोल को आप साधारण तरीके से एक साइड कंधे पर रखें।

विज्ञापन

different ways to style stole in winters

पार्टी या फंक्शन लुक
स्टोल को आप ड्रेस के साथ भी पहन सकती हैं, यह लुक एक पार्टी फंक्शन के लिए एक दम परफेक्ट है।  यही समय है कि आप अपनी गर्मी की पसंदीदा ड्रेस को सर्दी के सीजन में भी पहन सकती हैं। इस लुक के लिए आपको ज्यादा कुछ खास मेहनत करने की जरूरत नहीं है। बस आप अपनी ड्रेस को सैंडल की जगह बूट्स के साथ पेअर करें।

ऑफिस लुक
यदि आप रोजाना ऑफिस जाती हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप अपने वूलन स्टोल को किस तरह पहनें, तो हम आपको कुछ टिप्स देंगे जिससे आप अपने स्टोल को रोजाना नए-नए तरीके से पहन सकती हैं। स्टोल को आप ब्लैक पैंट व ब्लू कलर की शर्ट के साथ मैच करके पहन सकती हैं। ध्यान रखें कि स्टोल आपका ज्यादा ब्राइट और हैवी वर्क किया हुआ न हो। ऑफिस में आप हैवी वर्क किया हुआ ऑउटफिट नजरअंदाज करें तो बेहतर होगा। 

लंबे वूलन स्टोल
यदि आपके पास लंबे वूलन स्टोल हैं, तो आप उसे जीन्स व टॉप के साथ पेअर कर सकती हैं। यदि आपके पास ब्लैक और ब्राउन कलर के स्टोल हैं, तो आप इसे ग्रे जीन्स, वाइट टॉप और लाइट ब्राउन टेंच कोट के साथ पहन सकती हैं। 
 

different ways to style stole in winters

फ्लोरल प्रिंट स्टोल
आप फ्लोरल प्रिंट स्टोल को सूट के साथ भी पहन सकती हैं। फ्लोरल स्टोल को आप लंबी कुर्ती, लेगिंग, जीन्स और लॉन्ग स्कर्ट के साथ पेअर कर सकती हैं। स्टोल को आप दुपट्टे की जगह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

शॉल बनाम स्टोल
आप शॉल को भी काफी स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं। यह सिर्फ उम्रदराज महिलाओं का ही पहनावा नहीं है। यदि आप इसको स्टाइलिश तरीके से पहनेंगी तो बोरिंग शॉल भी फैशनेबल लगेगी। आप शॉल को हाई लॉन्ग बूट्स और नेक कवर स्वेटर के साथ पहन सकती हैं।  

स्केवर स्कार्फ
स्केवर स्कॉर्फ को आप हाई वेस्ट जीन्स, स्ट्रिप पैटर्न वाले टॉप, साथ में मीडियम हाई हील्स सैंडल के साथ अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed