{"_id":"2b19e686-559c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"tips-to-style-thinning-hair","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर हैं कम बाल तो लुक्स में करें ये बदलाव","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
सिर पर हैं कम बाल तो लुक्स में करें ये बदलाव
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 03 Jan 2013 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल कम उम्र में ही बालों का गिरना बहुत आम है। कई बार उम्र के 30वें पड़ाव तक पहुंचते- पहुंचते ही सिर के बाल इतने कम हो जाते हैं कि आप अपनी उम्र से बहुत अधिक दिखने लगते हैं। ऐसे में अगर आप अपने लुक्स के साथ समझदारी से कुछ प्रयोग करें तो आपकी हेयरस्टाइल आपको और भी स्मार्ट और गुडलुकिंग बना देगी।
विज्ञापन
बाल रखें शॉर्ट
कई बार बाल साइड से अधिक झड़ते हैं। ऐसे में बालों को बढ़ाने के बजाय छोटे रखना समझदारी है। इससे गंजापन छिपाने में आसानी तो होगी ही, साथ ही आप अधिक यंग और स्मार्ट लगेंगे।
विज्ञापन
बाल हटवाना कितना सही
आमतौर पर हम यह मानते हैं कि बाल जब सिर पर कम हो जाएं तो सिर को शेव करना बेहतरीन विकल्प है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह भी है कि आपके चेहरा बाल हटाने के बाद अच्छा लगेगा भी या नहीं। ऐसे में अगर आप बाल हटाने की सोचें तो ध्यान रखें कि यह लुक आपके चेहरे और पर्सेनालिटी पर सूट करना चाहिए।
विज्ञापन
हल्की दाढ़ी से गुरेज न करें
चेहरे पर हल्की दाढ़ी या फ्रेंच कट दाढ़ी रखना भी अच्छा विकल्प है। भले ही आपके सिर के बाल कम हो चुके हों लेकिन अगर आप चेहरे पर हल्की दाढ़ी, फ्रेंचकट आदि रखेंगे तो आपका लुक मैच्योर और स्मार्ट तो लगेगा ही, साथ ही सिर के बालों से ध्यान भी बटेगा।
हेयरजेल से बरतें दूरी
अगर आपके सिर पर बाल कम हैं तो हेयरजेल या हेयरक्रीम के प्रयोग से जितना हो सके उतना बचें। जेल से बालों को चिपकाकर सेट तो कर सकते हैं लेकिन इनका वॉल्यूम खत्म हो जाता है। इससे बाल और भी पतले दिखते हैं और गंजापन उभरकर आता है।