फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   tips to remove holi colors

छूट नहीं रहा होली का रंग तो आजमाएं ये आसान उपाय

Sun, 16 Mar 2014 09:05 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 16 Mar 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
tips to remove holi colors

होली के दिन रंग-गुलाल में भरपूर मस्ती के बाद त्वचा से इन रंगों को छुड़ाना टेढ़ा काम हो जाता है। ऐसे में त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए, रंगों को छुड़ाने के कुछ आसान उपायों की जानकारी आपके जरूर काम आएगी।

विज्ञापन


बनाना पैक
केला मैश कर लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं। इसे त्वचा पर मलकर छोड़ दें और सूखने के बाद हल्के पानी की छीटे मारकर इसे स्क्रब करें। इससे रंग भी उतर जाएगा और त्वचा की नमीं भी नहीं खोएगी।
विज्ञापन


बेसन पैक
बेसन में नींबू का रस व मलाई डालकर पेस्ट बनाएं और त्वचा पर स्क्रब की तरह इसकी मसाज करें। फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे रंग भी उतर जाएगा और त्वचा पर निखार भी आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जौ या चोकर का स्क्रब
आटा छाने के बाद जो चोकर निकलता है या जौ के आते में दूध मिलाकर त्वचा पर मलें। इससे रंग आसानी से निकल जाएगा।

मसूर की दाल

मसूर की दाल को रात भर भिगोकर रखें और पीसकर उसमें दूध मिलाएं। इस पैक को त्वचा पर लगाकर छोड़ दें और फिर हल्के गर्म पानी के साथ स्क्रब करें।

कच्चा पपीता पैक

कच्चे पपीते को पीस लें और इसमें थोड़ा दूध, मुल्तानी मिट्टी और ऑलिव ऑयल मिलाएं। इसे चेहरे व गले पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें और साफ कर लें। पैक के साथ रंग भी उतर जाएगा।

बालों के लिए दही-बेसन पैक

बालों से रंग निकालने के लिए दही में बेसन और नींबू का रस मिलाकर सिर की मसाज करें और फिर शैंपू से धो लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed