फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   tips to refresh your skin

चेहरे से थकान के निशान मिटाएंगे ये आसान उपाय

Fri, 12 Jul 2013 05:58 PM IST
ब्लॉसम कोचर, ब्यूटी एक्सपर्ट
ब्लॉसम कोचर, ब्यूटी एक्सपर्ट Updated Fri, 12 Jul 2013 05:58 PM IST
विज्ञापन
tips to refresh your skin
घर और ऑफिस जिम्मेदारी के बीच महिलाएं अक्सर खुद की सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती हैं, जिसका असर कई बार उनके कामकाज पर भी दिखने लगता है।
विज्ञापन


ऐसे में जरूरत है एक ऐसी थेरेपी की, जो तन और मन को तरोताजा करे। जिससे आप अपने काम को भी भलीभांति कर पाएं और सेहत भी रहे दुरुस्त। अगर आप भी चाहती हैं कुछ ऐसा ही, तो अरोमाथेरेपी आपके लिए बेहतर उपाय हो सकता है। घर में हों या ऑफिस, अरोमाथेरेपी से खुद को कहीं भी रिलैक्स कर सकती हैं।

इस प्रक्रिया में तन और मन को सुकून पहुंचाने के लिए मोहक खुशबू वाले अरोमा ऑयल्स का इस्तेमाल किया जाता है जो दर्द, तनाव और खराब मूड को ठीक करता है।
 
इसमें इस्तेमाल एसेंशियल ऑयल्स जड़ी-बूटियों की जड़ों, पत्तियों और कलियों से निकाले गए होते हैं। यह तेल काफी तेज होता है, इसलिए उन्हें सीधे तौर पर त्वचा पर नहीं लगाते हैं। इस्तेमाल से पहले इसे बादाम या अखरोट के तेल में मिक्स कर पतला किया जाता है।
विज्ञापन


ऑफिस में अरोमा
अगर आप ऑफिस में ही थ्ाकान को दूर करना चाहती हैं, तो डिफ्यूजर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह एसेंशियल ऑयल को गर्म करते हैं और उनके कणों को वातावरण में छोड़ते हैं। जिससे आपका मूड बदलता है आैर ध्यान लगाने में आपको मदद मिलती है। हवा में मौजूद वायरस और बैक्टीरिया भी मर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेरोली ऑयल
यह वर्कप्लेस पर तनाव दूर करने में मदद करता है। मानसिक थकान को दूर करने के साथ यह ध्यान लगाने में भी मदद करता है। ऑफिस में इसे एक डिफ्यूजर में इस्तेमाल करें। अगर डिफ्यूजर नहीं है, तो नेरोली तेल की 1-2 बूंद कॉटन पर या टिश्यू पेपर पर डालें। इससे ध्यान लगाने में मदद मिलेगी।

बेसिल ऑयल
यह तेल नकारात्मकता को दूर करता है। इसका नियमित उपयोग कर आप ऑफिस में ध्यान लगाकर काम कर पाती हैं। विचार में स्पष्टता और काम करने का उत्साह आपके अंदर बना रहता है। एक कटोरे में पानी भरें और एक बूंद से भी कम बेसिल ऑयल डालें। इस पानी में रुमाल या तौलिया भिगोएं और सोने से पहले इससे अपना पूरा बदन पोंछ लें, खासतौर पर वे हिस्से, जो धूप में रहते हों। फिर देखिए कैसे फुर्र होती है आपकी थकान।

रोजमैरी ऑयल

याददाश्त बढ़ाने, आलस्य और तनाव को कम करने के लिए इस तेल का इस्तेमाल किया जाता है। जो बॉडी को एनर्जी देता है और आपकी रोग-प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। इसे स्नान के वक्त या डिफ्यूजर में यूज किया जा  सकता है।


लेमन ऑयल

बदलते मौसम के कारण कार्यस्थल पर सर्दी और बुखार का असर बढ़ता है। इसलिए इन दिनों  एंटी-वायरल ऑयल मसलन लेमन एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल डिफ्यूजर के जरिए करें। इसकी खुशबू आपको रिलैक्स करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed