फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   tips to maintain oily skin

त्वचा बहुत ऑयली है तो राहत दिलाएंगे ये उपाय

Sat, 14 Sep 2013 07:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 14 Sep 2013 07:32 AM IST
विज्ञापन
tips to maintain oily skin

ऑयली त्वचा की समस्या इस मौसम में होने वाली दिक्कतों में से सबसे अधिक आम है। त्वचा ऑयली है तो मुंहासे, ब्लैकहेड्स और अतिरिक्त ऑयल जैसी दिक्कतें हमारे लुक्स को चौपट करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।

विज्ञापन


ऐसे में अगर आप अपनी त्वचा को बहुत अधिक ऑयली नहीं होने देना चाहते हैं तो त्वचा का अतिरिक्त तेल हटाने के लिए ये आसान उपाय अपनाएं।

हाथ रखें साफ
आप ऑयली त्वचा पर नियंत्रण के लिए दिन में कई बार हाथों को साबुन से साफ करें और अधिक से अधिक चेहरा साफ करें। इससे चेहरे पर धूल और संक्रमण नहीं होगा और त्वचा मुहांसों से दूर होगी।
विज्ञापन


टीनेज में मुंहासेः जानें वजहें और रोकथाम
विज्ञापन
विज्ञापन


टूथपेस्ट या कैलेमाइन
ऑयली त्वचा साफ करके आप चेहरे पर कैलेमाइन लोशन का इस्तेमाल करें जिससे अतिरिक्त तेल न रहे। इसके अलावा, मुंहासे पर टूथपेस्ट का इस्तेमाल भी तुरंत आराम पहुंचाता है।


बाल रखें साफ
त्वचा पर संक्रमण के वाहक आपके बाल भी हो सकते हैं। गंदगी या प्रदूषण का बालों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है और आपके गंदे बाल कई बार त्वचा के लिए संक्रमण के वाहक हो सकते हैं। ऐसे में बालों को रोज साफ करें जिससे बालों के कारण त्वचा के छिद्र बंद न हो और ऑयल ग्लैंड्स अधिक सक्रिय न हों।

मुहांसे न फोड़े
ऑयली त्वचा पर मुहांसे की समस्या आम होती है। इसके लिए दवा लें लेकिन इन्हें फोड़ने की गलती न करें। इससे संक्रमण फैलता है और ऑयली त्वचा की समस्याएं बढ़ जाती हैं।

खूब पानी पिएं
दिन में कम से कम आठ ग्लास पानी रोज पिएं जिससे त्वचा सेहतमंद रहेगी और शरीर डीटॉक्सिफाई होगी।

अपनी पसंदीदा नायिकाओं की खूबसूरती का राज जानना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed