{"_id":"5d49e924502bc419bdb1d64e5b908310","slug":"tips-to-maintain-mustache-gracefully","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूंछों पर ताव देना है तो अपनाएं ये उपाय","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
मूंछों पर ताव देना है तो अपनाएं ये उपाय
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Sep 2013 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप मैच्योर या माचो लुक की ख्वाहिश रखते हैं तो मूंछों की देखभाल पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। इसका मतलब यह नहीं मूंछें 'नत्थूलाल' जैसी ही हों, बल्कि मूंछों की सही ट्रिमिंग और रखरखाव आपके लुक को अधिक स्मार्ट और मैच्योर बना सकता है।
विज्ञापन
जानिए, मूंछों की देखभाल से जुड़े कुछ ऐसे उपायों के बारे में जो आपके माचो लुक तो देंगे ही, साथ ही आपकी स्मार्टनेस भी बरकरार रहेगी।
अगर आप क्लीन शेव हैं तो
अगर आप क्लीन शेव हैं और मूंछ रखकर अपने लुक्स के साथ नया प्रयोग करना चाह रहे हैं तो दो हफ्तों तक आप अपने चेहरे पर खास मशक्कत करनी पड़ेगी। आप जैसा शेप चाहते हैं उससे मूंछों को हल्का शेप देना शुरू करें जिससे मूंछ बढ़ने के साथ-साथ शेप में रहे।
विज्ञापन
कितनी हो लंबाई
मूंछों का मतलब यह नहीं कि चेहरे को जंगल बना दें। आपकी लिप लाइन से कम ही मूंछों के बालों की लंबाई होनी चाहिए। इससे अधिक लंबाई होने पर बालों को ट्रिम करें।
विज्ञापन
दाढ़ी रखने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप
बाल कम हैं तो क्या गम है, आजमाएं ये फंडे
हेयर जेल
अगर आपकी मूंछों के बाल अधिक घने हैं तो आप ट्रिम करने के बाद हेयर जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे मूंछें शेप में दिखेंगी।
ट्रिमिंग
महीने में एक बार मूंछों की ट्रिमिंग जरूर करें। इससे मूंछों के बाल एक समान बढ़ते हैं जो देखने में अच्छा लगता है।
शैंपू
मूंछों पर बी शैंपू का इस्तेमाल करें जिससे बालों में फंसे त्वचा के कण या डैंड्रफ साफ हो सके।
इन पर भी दें ध्यान
सोने से पहले रोज चेहरा अच्छी तरह साफ करें।
खूब पानी पिएं जिससे त्वचा और बालों की नमी बरकरार रहे।
मूंछों की सफाई पर ध्यान दें जिससे इनसे आप के चेहरे का रौब बढ़े न कि घटे।