फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   tips to choose best fragrance

दिन की शुरुआत करें, एक अच्छी महक के साथ

Thu, 13 Jun 2013 04:43 PM IST
नीलम शुक्ला
नीलम शुक्ला Updated Thu, 13 Jun 2013 04:43 PM IST
विज्ञापन
tips to choose best fragrance

दिन भर महकने की चाहत ही है कि बाजार में परफ्यूम, डियोडोरेंट या इत्र की कई वैरायटी आ चुकी हैं। इनकी भीनी-भीनी महक न सिर्फ आपको ताजगी देती है, बल्कि ये आपके व्यक्तित्व का हिस्सा और आपकी पहचान भी बन जाती है।

विज्ञापन


ऐसे में खुशबू का चुनाव अपनी पसंद के अनुसार करें, न कि दूसरों की देखा देखी क्योंकि ये आपके व्यक्तित्व का ही एक हिस्सा है। मसलन, जो लोग रूहानी खुशबू वाला परफ्यूम पसंद करते हैं, वे आमतौर पर रोमांटिक नेचर के होते हैं। वहीं तेज खुशबू वाले परफ्यूम लगाने वाले अंतर्मुखी होते हैं।
विज्ञापन


वहीं फ्लोरल फ्लेवर को पसंद करने वाले सॉफ्ट हार्ट वाले होते हैं। यानी सही तरह का परफ्यूम आपके व्यक्तित्व को एक अपील भी देता है। तो जब अगली बार खुद के लिए परफ्यूम खरीदने जाएं, तो इन बातों पर गौर करें
विज्ञापन
विज्ञापन


ढेरों हैं विकल्प
परफ्यूम की कई वैरायटी और ब्रांड बाजार में हैं। इनमें से कुछ बोल्ड, कुछ ताजगी भरे, तो कुछ मिठास वाले परफ्यूम खास हैं। परफ्यूम में सबसे अच्छी महक फूलों की होती है। जैसे, गुलाब, ऑरेंज ब्लॉसम्स, जेस्मिन, गॉर्डेनिया की महक को महिलाएं परफ्यूम में ज्यादा पसंद करती हैं। इन दिनों फ्रेश और ट्रांसपेरेंट फ्रेगरेंस का चलन है। फ्लोरल के अलावा बाजार में साइट्रस, स्पाइसी, ओरिएंटल के भी कई विकल्प हैं।
 
एक अच्छी महक खुद के लिए
परफ्यूम की खुशबू जब आपकी स्किन की नेचुरल खुशबू से मिलती है, तब उस परफ्यूम की असली महक थोड़ी बदल जाती है। इसलिए परफ्यूम के चुनाव में देखा-देखी बिल्कुल भी न करें। यह जरूरी नहीं कि जो परफ्यूम आपकी दोस्त को सूट करे, वह आपके लिए भी अनुकूल हो।

आपको हमेशा वही परफ्यूम लेना चाहिए, जिसकी खुशबू आपके शरीर की गंध के साथ घुल-मिल जाए। आपके लिए कौन-सा परफ्यूम सही है, इसकी जांच के लिए आप इसे सीधे शरीर पर स्प्रे करें।

10-15 मिनट तक इंतजार करें। इसके बाद अगर आप परफ्यूम की महक को अच्छी तरह महसूस कर रहे हैं, तो वह परफ्यूम आपके लिए ठीक है। एक बार में अलग-अलग परफ्यूम के केवल 2-3 सैंपल ही टेस्ट करें। अन्यथा उनकी फ्रेगरेंस आपस में घुल-मिल जाएगी और आपके लिए अपनी पसंद चुनना कठिन हो जाएगा।

एक नजर इन टिप्स पर
- कभी भी परफ्यूम का प्रयोग सीधे त्वचा पर न करें। इसमें इस्तेमाल हुआ केमिकल स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है। जहां तक हो सके, परफ्यूम का इस्तेमाल सफेद कपड़ों की बजाय रंगीन और प्रिंट वाले कपड़ों पर ही करें।

- परफ्यूम खरीदने से पूर्व एलर्जी टेस्ट करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि बहुत लोगों को तेज खुशबू से सिरदर्द, जुकाम और सांस संबंधी परेशानियां हो जाती हैं। स्प्रे करते समय विशेष ध्यान दें कि परफ्यूम आंखों में न जाए।


- अक्सर कुछ लोग मनपसंद परफ्यूम को खरीदने के बाद संभाल कर रखते हैं। लेकिन वे यह भूल जाते हैं कि किसी भी परफ्यूम की महक सिर्फ एक साल तक सही रहती है। उसके बाद फ्रैगरेंस बदल जाती है और उसका असर भी खत्म हो जाता है। इसका कारण है सूर्य की रोशनी। इसके संपर्क में आने पर परफ्यूम के केमिकल्स दूषित होने लगते हैं। परफ्यूम को ठंडी और अंधेरी जगह पर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed