लोग आपसे नहीं कतराएंगे अगर आप ये 3 उपाय अपनाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल में हुए एक अमेरिकी शोध की मानें तो किसी भी व्यक्ति के बारे में महज 100 मिलीसेकंड में लोग राय कायम कर सकते हैं।
यानी पलक झपकने में जितना समय लगता है, उतना आपके बारे में कोई भी धारणा बनाने में लग सकता है।
ऐसे में आपके पहनावे से लेकर व्यवहार से जुड़ी हर बात पहली बार में आपका प्रभाव बढ़ाने या कम करने की वजह हो सकती है। ये तीन उपाय अपनाएंगे तो पहली नजर में आप सामने वाले को जरूर प्रभावित करेंगे।
नाखून रखें साफ
रोज सुबह घर से निकलने के पहले जिस तरह ब्रश करना या बाल झाड़ना जरूरी है, उससे कम जरूरी आपके नाखूनों की सफाई नहीं है।
साफ-सुथरे और कटे नाखून न केवल आपको हाइजीन देते हैं बल्कि आपके व्यक्तित्व का अहम हिस्सा हैं। अगर नाखून बड़े हैं तो उन्हें साफ रखने की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।
बहुत अधिक परफ्यूम से बचें
तन की दुर्गंध से बचने के लिए डियोड्रेंट या परफ्यूम अगर आप जरूर से ज्यादा लगाते हैं तो आपके आसपास के लोग असहज हो सकते हैं।
नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के शोध की मानें तो बहुत अधिक सुगंध का इस्तेमाल करने वाले लोगों की अपेक्षा हल्की सुगंध वाले डियो या परफ्यूम लगाने वाले अधिक आकर्षक लगते हैं।
जहां जरूरी हो, वहीं लगाएं सनग्लास
कुछ लोगों की आदत पर गौर किया होगा आपने कि उनके चेहरे से सनग्लास जल्दी उतरते ही नहीं। सनग्लास का इस्तेमाल धूप से बचने तक तो सही है पर छांव में इन्हें लगाना आपकी बुद्धिमत्ता पर सवाल खड़े कर सकता है।