फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   tips for nails related problem

नाखूनों की छोटी-छोटी समस्याओं को ऐसे दूर भगाएं

Tue, 22 Jan 2013 10:57 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 22 Jan 2013 10:57 AM IST
विज्ञापन
tips for nails related problem

नाखूनों की देखभाल के लिए मेनीक्योर-पेडिक्योर कराने के बाद भी आपके नाखून सर्दियों में अक्सर फटते हैं? या फिर इनकी असली नेल पॉलिश की वजह से आपके नाखून अपनी असली चमक ही खो चुके हैं?

विज्ञापन


नाखूनों की छोटी-छोटी समस्याएं आए दिन हमें परेशान करती हैं और इनकी जरा सी अनदेखी कई बार सर्दियों में भारी पड़ जाती है। ऐसे में बार-बार पार्लर जाकर मेनीक्योर कराना भला किसके बस की बात है। अगर आप भी अपने नाखूनों से संबंधित छोटी-छोटी समस्याओं से परेशान हैं तो पार्लर का चक्कर छोड़ें और घर पर ही अपने नाखूनों की देखभाल शुरू करें। जानिए, घर पर नाखूनों की देखभाल के आसान उपाय।
विज्ञापन


नाखूनों की मजबूती के लिए
नाखून स्वस्थ और चमकदार रहें, इसके लिए रोज हल्के गर्म पानी में बादाम का तेल या ऑलिव ऑयल मिलाकर पांच से सात मिनट तक नाखून भिगोकर रखें। रोज सोने से पहले इसे अपनी आदत बनाने से आपके नाखून हमेशा स्वस्थ और चमकदार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाखूनों की रंगत बरकरार रखने के लिए
बहुत अधिक नेल पेंट लगाने से अगर आपके नाखूनों का प्राकृतिक रंग फीका पड़ गया है तो यह उपाय आपके नाखूनों की खोयी रंगत लौटाने में मददगार हो सकता है। रोज नाखूनों को पहले नींबू और पानी के घोल में भिगोकर रखें। फिर इनपर ब्रश से व्हाइट वेनेगर की स्क्रबिंग करें और फिर पानी से धो लें।


फटे नाखूनों के लिए
फटे नाखून या आसपास की त्वचा को ड्राइ होने से रोकने के लिए रोज सोने से पहले नाखूनों पर ग्लीसरिन की मालिश करें।

सफेद धब्बे हटाने के लिए
वैसे तो अक्सर नाखूनों पर सफेद धब्बे कैलशियम और आयरन की कमी के कारण होते हैं लेकिन अगर अच्छी डाइट के बावजूद नहीं जा रहे हों तो नाखूनों को रोज हाइड्रोजन पैरॉक्सीइड के सॉल्यूशन से साफ करें।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed