फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   tips for glowing skin on navratri and diwali

त्योहारों में त्वचा का ऐसे रखें ध्यान

Fri, 11 Oct 2013 02:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Oct 2013 02:24 PM IST
विज्ञापन
tips for glowing skin on navratri and diwali

आप पार्लर में कितना ही पैसा बहाएं या फिर ढेर सारा मेकअप थोपें, जरूरी नहीं कि इससे नवरात्र के गरबे, शादियों के मौसम या फिर दीवाली जैसे त्योहारों की पार्टी के दौरान आप परफेक्ट ही दिखें। ऐसे में अगर आप त्वचा के अनुसार खुद पर ध्यान दें तो त्योहारों के मौसम में आपके चेहरे पर नैचुरल ग्लो दिखेगा।

विज्ञापन


प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट नीति लूथरा से जानिए त्योहारों के मौसम में आप अपनी त्वचा को किस तरह निखार सकते हैं।

त्योहारों में दमकती त्वचा के लिए बॉडी पॉलिशिंग


ड्राइ स्किन के लिए

बदलते मौसम में ड्राइ स्किन वाले लोगों को त्वचा का अधिक ख्याल रखना चाहिए क्योंकि सर्दियों में उनकी त्वचा तेजी से नमीं खोती है। बेहतर होगा कि वे ऑयल बेस क्रीम और मॉश्चयराइजर का रोज इस्तेमाल करें। बहुत गर्म पानी के बजाय हल्के गर्म पानी से नहाएं और तुरंत बाद मॉश्चयराइजर लगाएं। टोनर या एल्कोहल बेस कॉस्मेटिक्स से दूर रहें।
विज्ञापन


ऑयली स्किन के लिए

इस मौसम में ऑयली स्किन का ख्याल रखना आसान है क्योंकि यह अधिक ऑयली भी नहीं होती और इसमें नमीं भी रहती है। हां, रोज दिन में दो बार फेस वॉश से चेहरा साफ करना और टोनर का इस्तेमाल करने में चूक भारी जरूर पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नॉर्मल स्किन के लिए
ऐसी स्किन सर्दियों में ड्राइ और गर्मियों में ऑलयी हो जाती है। इसे हेल्दी बनाए रखने के लिए फेस वॉश से साफ करने के बाद मॉश्चयराइजर तो लगाए हीं पर रोज चेहरा टोनर से भी साफ करें। जिससे ऑयल बैलेंस रहेगा।

न भूलें ये उपाय
- दिन में कम से कम आट ग्लास पानी जरूर पीएं।

- मेकअप हमेशा क्लींजर से साफ करें।

- त्वचा की स्क्रबिंग और मॉश्चयराइजिंग पर ध्यान दें।

- विटामिन ए, बी1 और बी2 से भरपूर डाइट लें। यानी हरी सब्जियां, डेयरी उत्पाद, अंडा, मीट या सलाद जरूर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed