{"_id":"94ff3be9f21b83aab6af1f587759bcfe","slug":"tips-for-glowing-and-flawless-skin-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":" निखरी और दमकती त्वचा के लिए अपनाएं ये उपाय ","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
निखरी और दमकती त्वचा के लिए अपनाएं ये उपाय
दुनिया 360/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Mar 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
दमकती और निखरी त्वचा की चाहत रखने वाली महिलाओं के लिए त्वचा संबंधी ये सुझाव मददगार हो सकते हैं।
विज्ञापन
कामकाजी महिलाएं घर और ऑफिस के दबाव के कारण अक्सर अपने खानपान और सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। इसका असर उनकी त्वचा की रंगत पर भी पड़ता है।
अगर आपके पास अपनी त्वचा के लिए ज्यादा समय नहीं रहता, तो कुछ ब्यूटी टिप्स आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। जैसे, हर कामकाजी महिला को अपनी स्किन की देखभाल सूरज की किरणों से करनी चाहिए।
सन्सक्रीन लगाने से त्वचा पर टैनिंग नहीं पड़ती और न ही झुर्रियां होती हैं। सूरज में बाहर निकलने से 30 मिनट पहले अपने हाथों और चेहरे पर सन्सक्रीन लगाएं।
विज्ञापन
अगर अपनी स्किन को कोमल और चमकदार बनाना है, तो उस पर रोजाना मॉइश्चराइजर लगाएं। अगर स्किन ड्राई है, तो आपको और भी ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।
नहाने के बाद हमेशा क्रीम या मॉइश्चराइजर लगाएं। स्किन को क्लींजर से साफ करती रहें। इससे डेड स्किन निकल जाती है और स्किन के पोर्स भी खुलते हैं। फेस वॉश का कम से कम इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे स्किन ड्राई हो जाती है।
विज्ञापन