फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   tips for excessive sweating in hindi

ज्यादा आता है पसीना तो आजमाएं ये टिप्स, नहीं होना पड़ेगा परेशान

Sat, 17 Jul 2021 08:55 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 17 Jul 2021 08:55 AM IST
सार

गर्मियों के जाने पर और बारिश के आने पर मौसम ही कुछ ऐसा हो जाता है कि शरीर से पसीना ज्यादा निकलने लगता है। घर में तो इस पसीने को सहा जा सकता है लेकिन बाहर जाने पर बहुत ज्यादा मात्रा में इसका निकलना ठीक नहीं है। 

विज्ञापन
tips for excessive sweating in hindi
sweat - फोटो : istock

विस्तार

इस मौसम में लोग पसीने की समस्या से खूब परेशान रहते हैं। ज्यादा पसीना आने से त्वचा तो खराब होती ही है, पिंपल्स,मुंहासे आदि भी हो जाते हैं और हम खुद से भी असहज होने लगते हैं क्योंकि कई बार यह पसीना हमारे कपड़ों पर भी निशान छोड़ देता है। बाहर घूमने जाने पर यदि अधिक पसीना आता है तो हम जल्दी थकने भी लगते हैं। आइए ऐसे में जानते हैं कि किन बातों का ख्याल रखकर हम पसीने को नियंत्रित कर सकते हैं। 

विज्ञापन

खान-पान का रखें ध्यान
यदि आपको जरूरत से ज्यादा पसीना आता है, तब बहुत आवश्यक है कि आप अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। मसालेदार और तैलीय भोजन से आपको बचना होगा। चाईनीज का सेवन तो इस मौसम में न ही करें तो बेहतर है। कैफीन भी ज्यादा न लें। 

विज्ञापन

कपड़े पहनने का रखें ध्यान
यदि आपको सामान्य से अधिक पसीना आता है तब तो आपके लिए बहुत जरूरी है कि आप लाइट और ब्रिथेबल फेब्रिक वाले कपड़े पहनें। यदि धूप में जा रहे हैं या वैकेशन पर हैं तो सफेद या हल्के पीले, नीले और गुलाबी रंग के कपड़े पहने जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शॉवर जेल का करें इस्तेमाल
नहाते वक्त कोशिश करें कि शॉवर जेल का इस्तेमाल हो। सिर्फ पानी भर से नहा लेने से बात नहीं बनेगी। शॉवर जेल आपके पसीने को नियंत्रित करने में आपकी सहायता करेगा। नहाने के बाद बदन पूरी तरह से जब सूख जाए, तभी कपड़े पहनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed