फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   skin glow with dry fruits

ड्राइ फ्रूट्स से बढ़ाएं त्वचा का ग्लो

Mon, 04 Mar 2013 09:51 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 04 Mar 2013 09:51 AM IST
विज्ञापन
skin glow with dry fruits
मौसम के बदलते मिजाज के साथ-साथ त्वचा की देखभाल भी बेहद जरूरी है। इस मौसम में त्वचा में भरपूर नमीं और ग्लो बरकरार रखने के लिए ड्राइ फ्रूट्स का इस्तेमाल भी बेहद फायदेमंद है। आप अपनी त्वचा की जरूरत के अनुसार उनके लिए उपयुक्त ड्राइ फ्रूट्स चुनकर, त्वचा को स्वस्थ व दमकदार बना सकते हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा से बातचीत के आधार पर जानिए किन ड्राइ फ्रूट्स की मदद से त्वचा में निखार लाना चुटकियों का काम हो सकता है।
विज्ञापन


बादाम से बरकरार रखें नमीं
ड्राइ स्किन के लिए बादाम किसी रामबाण से कम नहीं। बादाम और दूध का फेसपैक ड्राइ स्किन को नमीं देने के साथ-साथ त्वचा का ग्लो भी बढ़ता और रंगत साफ करता है। रात भर बादाम को भिगोकर इसे पीस लें और इसमें दूध, मुल्तानी मिट्टी व शहद मिलाएं। ऑलमंड ऑयल से त्वचा की रोज सोने से पहले मसाज करें। जिनकी त्वचा ऑयली है वे बादाम को पानी में भिगोकर शहद के बदले नींबू या दही का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्राकृतिक स्क्रब है अखरोट
अखरोट से न सिर्फ त्वचा की गंदगी और डेड सेल दूर होती है बल्कि चेहरे का ग्लो भी बरकरार रहता है। इसकी खासियत है कि यह हर तरह की त्वचा पर कारगर है। अखरोट के छिलके को बारीक पीस कर इसमें मुल्तानी मिटटी, खस-खस और दही मिलाएं, अब यह एक अच्छा स्क्रब बन गया जिससे आप अपनी त्वचा को निखार दे सकती हैं। अखरोट के तेल में आप तिल का तेल व लैवेंडर ऑयल मिलाकर मसाज करें तो त्वचा में रौनक आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारियल से हटाएं दाग-धब्बे
नारियल त्वचा की ड्राइनेस, झुर्रियों और दाग-धब्बों को हटाने में बहुत फायदेमंद है। इसी तरह नारियल तेल के नियमित प्रयोग से त्वचा में फ्री रेडिकल्स की समस्या नहीं होती क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। एलोवेरा जेल में नारियल तेल मिलाकर अपनी त्वचा पर लगाएं तो यह त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षित रखता है।

नारियल का पानी भी सौन्दर्य वर्धक है अगर आपकी त्वचा पर झाइयां या दाग़ के निशान  हैं तो एक चम्मच चंदन पाउडर, एक चम्मच केओलिन पाउडर, एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर और चुटकी भर हल्दी का नारियल पानी में पेस्ट बनाएं, इसे त्वचा पर लगाकर 5-7 मिनट बाद साफ पानी से धो दें। इस पैक का नियमित प्रयोग करने से आपकी त्वचा से दाग़ हल्के हो जाएंगे और आप निखरी दिखेंगी।


यह भी रखें ध्यान
ड्राइ फ्रूटस सभी प्रकार की त्वचा के लिए अनुकूल और लाभकारी हैं। इनका इस्तेमाल त्वचा की जरूरत के अनुसार करेंगे तो अधिक गुणकारी होता है। संवेदनशील त्वचा वाले इसका प्रयोग पैच टेस्ट के बाद ही करें तो अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed