{"_id":"faa81b9d0b96e9e048fbbf07a9d8a152","slug":"skin-care-with-salt","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी है दो चुटकी नमक","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी है दो चुटकी नमक
फीचर डेस्क/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 27 Sep 2013 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमक खाने में स्वाद ही नहीं बढ़ता, आपकी सेहत भी बनाता है। जब यही नमक आपकी खूबसूरती को भी निखारने का काम करे, तो है न कमाल की बात! पेश है ब्यूटी के लिए इस्तेमाल होने वाले नमक पर कुछ टिप्स।
विज्ञापन
त्वचा बहुत ऑयली है तो राहत दिलाएंगे ये उपाय
विज्ञापन
रिलैक्स होना हो तो...
लगभग चार चम्मच साधारण नमक आधे बाल्टी पानी में लेकर मिक्स करें। अब इस नमक घुले गुनगुने पानी में अपने दोनों पैरों को घुटनों तक डुबोएं। पैरों को पानी में डुबाकर लगभग 10-15 मिनट तक रखें। इस बीच लगातार गहरी सांस लें और छोड़ें। इससे दिन भर की थकावट दूर होती है। दरअसल नमक सोडियम और क्लोराइड का मिश्रण होता है सोडियम क्लोराइड के इस घोल की खासियत होती है।
विज्ञापन
चेहरे के बालों से छुटकारा दिलाएंगे ये फेस पैक
यह दिन भर के काम-काज के दौरान शरीर में बनी निगेटिव एनर्जी को एब्जॉर्ब कर व्यक्ति को तनाव से मुक्त कर देता है। इस प्रयोग से आपको गहरी और सुकून देने वाली नींद आती है। नमक में बहुत से ऐसे एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दर्द और स्वेलिंग जैसी समस्याओं से भी राहत देते हैं।
फेशियल टोनर
आपकी त्वचा तैलीय है, तो आप नमक को फेशियल टोनर के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। एक स्प्रे बोतल में गुनगुने पानी के साथ एक छोटा चम्मच नमक मिक्स करें। अच्छे से मिक्स करने के बाद चेहरे पर स्प्रे करें। ध्यान रहे इसे आंखों के आसपास नहीं लगना है। इसे लगाकर सूखने दें।
आप नमक मिले पानी से स्टीम भी ले सकती हैं। 1/3 कप सी-सॉल्ट को एक छोटे से पैन में पानी के साथ गर्म करें। जब यह उबलने लगे तो इसे चूल्हे से उतार लें। इसके 10 मिनट तक स्टीम लें।
आंखों की ब्यूटी
थकावट की वजह से अगर आंखें फूल गई हों, तो गुनगुने पानी में नमक मिक्स कर इस पानी से सेंक ले सकती हैं।
इसी तरह अगर आपकी त्वचा में खुजलाहट की समस्या हो, तो नहाने के पानी में थोड़ा नमक मिलाएं। जैसे एक बाल्टी पानी में 1/4 कप सी-सॉल्ट या टेबल सॉल्ट लें। इससे आप रिलैक्स महसूस करेंगी और त्वचा की खुजलाहट से भी निजात मिलेगी।
नहाने से पहले थोड़े से नमक को हाथ पर लें। कुछ बूंद पानी मिलाकर इसे त्वचा पर हल्के हाथों से मलें। इससे आपकी त्वचा मुलायम हो जाएगी। पैरों को मुलायम बनाने के लिए भी नमक का स्क्रब इस्तेमाल कर सकती हैं।
मोती से चमकेंगे दांत
बेकिंग सोडा, पानी और थोड़ा सा नमक (एक हिस्सा नमक और दो हिस्सा बेकिंग सोडा) इसे टूथब्रश में लेकर ब्रश करें। जहां बेकिंग सोडा दांतों में चमक लाता है, वहीं नमक दांतों को स्वस्थ रखता है। यह जर्म्स को मारने के साथ दांतों में चमक भी बढ़ाता है। इससे मसूडों से संबंधित परेशानियां भी कम होती हैं।
आधा छोटा चम्मच नमक और आधा चम्मच बेकिंग सोडा को आधे गिलास पानी में मिक्स करें। इस पानी से कुल्ला करने से सांसों की दुर्गंध दूर होती है।