{"_id":"949c27c6-6b96-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"skin-care-with-almonds","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें, बादाम से कैसे बन सकते हैं ब्यूटी प्रोडक्ट्स ","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
जानें, बादाम से कैसे बन सकते हैं ब्यूटी प्रोडक्ट्स
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 01 Feb 2013 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्वचा की देखभाल के लिए आप पार्लर या महंगे कॉस्मेटिक्स पर कितना कुछ खर्च करती हैं लेकिन क्या वाकई इससे आपकी त्वचा को उतना फायदा मिलता है जितना मिलना चाहिए? अगर नहीं तो फिर पार्लर के चक्कर लगाने के बजाय क्यों न घर पर ही त्वचा के लिए कुछ प्राकृतिक उत्पाद तैयार करके देखें।
विज्ञापन
ऐसे में आप बादाम के बने ऐसे कई उत्पाद तैयार कर सकती हैं जो आपको स्वस्थ व निखरी त्वचा देंगे। आइए जानें, बादाम के बने ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बारे में।
झुर्रियां हटाएगा एल्मंड ऑयल फेस मास्क
बादाम के तेल में शहद और नींबू का रस बनाकर सप्ताह में एक बार चेहरे पर लगाएं और फिर पानी से धो लें। यह फेस मास्क चेहरे की झुर्रियों को खत्म करता है और त्वचा को टाइट रखता है।
विज्ञापन
गोरेपन के लिए दूध-बादाम मास्क
त्वचा में निखार लाने के लिए यह फेय मास्क बेहतरीन है। बादाम को रात भर भिगाएं। फिर इसे पीसकर इसमें कच्चा दूध मिलाएं। चेहरा साफ करके इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
विज्ञापन
ड्राइनेस दूर करे एल्मंड ऑयल मॉश्च्यराइजर
ड्राइ स्किन की परेशानियों से त्वचा को बचाने के लिए यह मॉश्च्यराइजर कारगर है। बादाम के तेल में विटामिन ई ऑयल मिलाएं और कोल्ड क्रीम के साथ मिलाकर इसे लगाएं।