{"_id":"dcbe487f440c4aac3a3ebabedbad821b","slug":"skin-care-tips-for-karva-chauth","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस करवाचौथ बनें खूबसूरत हाथों की मल्लिका","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
इस करवाचौथ बनें खूबसूरत हाथों की मल्लिका
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 21 Oct 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवाचौथ की शाम, हाथों में पूजा की थाली और उनके इंतजार में सजी-धजीं सुहागिनें। चांद के दीदार के बाद कोई दूसरा चांद हो तो वह आप ही हों, इसकी तैयारी तो आपने अब तक कर ही ली होगी लेकिन इस चांद पर दाग कहीं आपके हाथ न हो जाएं, इसकी तैयारी आप आज जरूर कर लें।
विज्ञापन
त्योहारों पर ट्राइ करें नेल आर्ट
हाथों की खूबसूरती उभारने के लिए कास्मेटोलाजिस्ट, ऐसिथटीशियन व एल्पस कास्मेटिक क्लीनिक की फांउडर डायरेक्टर भारती तनेजा से जानिए कुछ आसान उपाय।
देखिए मेंहदी के लुभावने डिजाइन्स, खास करवा चौथ के लिए
मेंहदी से सजे-संवरे हाथ
ऐसा माना जाता है कि मेंहदी की रंगत पति-पत्नी के प्यार को बढ़ावा देती है, तभी तो करवा चौथ के आने से पहले ही मार्केट में मेंहदी के रंगत की रौनक नज़र आने लगती है।
विज्ञापन
करवा चौथ पर खास दिखना है तो ऐसा रखें मेकअप
विज्ञापन
इन दिनों ज्वैल मेंहदी, अरेबियन मेंहदी और स्टोन मेंहदी काफी चर्चा में हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि मेंहदी का रंग हाथों पर खूबसूरती से नहीं चढ़ पाता या फिर एक से दो दिन में फीका पड़ जाता है, ऐसे में आप सिर्फ अपनी हथेलियों को ही इस पारंपरिक शगुन से सजाएं।
फैंटसी मेकअप
कैनवस पर रंगों की चित्रकारी तो हमने हमेशा देखी है लेकिन बाडी के खुले अंगों पर रंग-बिरंगी चित्रकारी को हम फैंटेसी मेकअप कहते हैं। इस मेकअप में विशेष प्रकार के क्रीमी या पाउडर रंगों का इस्तेमाल होता है और इसे स्प्रे गन या ब्रश की सहायता से किया जाता है।
इस दिन आप अपने हाथों पर अपनी पसंदीदा चित्रकारी बनवा सकती हैं। हथेलियों पर पारंपरिक मेंहदी और हाथों पर फैंटेसी मेकअप करवाने से आपके ट्रैडिशनल मेकअप में वेस्टर्न फ्यूशन की झलक दिखेगी।
नेल आर्ट
हाथों की शोभा बढ़ाने में नाखूनों की साज-सज्जा पर ध्यान देना जरूरी है। ऐसे में नेल्स पर खूबसूरती जगाने के लिए आप नेल आर्ट करवा सकती हैं। गोल्डन व सिल्वर बीडस, स्टोन, स्वरोस्की व बेशकीमती कढ़ाई से सजा पहनावा इस दिन की जान होता है। अपने पहनावे से मैच करते इन खूबसूरत नगीनों को आप अपने नेल्स पर भी सजा सकती हैं।
इसके अलावा इस आर्ट में नाखूनों को सजाने के लिए उन पर फूल, पतितयां, रंगीन पंख, मोती, फर आदि का प्रयोग भी किया जाता है।
नेल कल्चर
यदि आपके नाखून छोटे हैं या बढ़ते ही टूट जाते हैं तो ऐसे में आप नेल कल्चर तकनीक का सहारा ले सकती हैं। इस तकनीक के तहत टूटे हुए नाखून को फिर से नैचुरल शेप में लाया जा सकता है।
नेल कल्चर किए गए नाखून दिखने में और काम करने में बिल्कुल नैचुरल नाखून की ही तरह नज़र आते हैं। इन नाखूनों को एक्रिलिक पाउडर और कुछ तरल पदार्थों से बनाया जाता है। इससे आपके नेल्स को मनचाहा आकार व लंबाई मिल जाती है।
नेल कल्चर किए गए नाखूनों पर आप पर्मानेंट नेल आर्ट करवा सकती हैं। इसमें नाखूनों पर फूल-पत्तियां, डालफिन, तितली आदि डिज़ाइन बनाएं जाते हैं और ऊपर से स्टडस लगाकर इसे और भी आकर्षक बनाया जाता है।
नेल पियर्सिंग
पर्मानेंट नेलआर्ट में 2-3 घंटे का समय लगता है। किसी खास फिंगर को स्पेशल लुक देने के लिए आप नेल पियर्सिंग भी करवा सकती हैं। इसमें नेल्स में छेद करके बाली या घुंघरू से सजाया जाता है जिससे नाखून बेहद एट्रैकिटव नज़र आते हैं। करवाचौथ के दिन आप अपने नेल्स पर ऐसी कलाकृति जरूर करवाएं जिसे देख वो अपने आप को आपका हाथ थामने से रोक नहीं पाएंगे।
चूडि़यां
कांच की ये चूड़ी जहां एक तरफ सुहाग का प्रतीक होती है तो वही दूसरी तरफ हाथों की खूबसूरती को उजागर भी करती है। इस दिन अपनी साड़ी या लहंगे से मैच करती डिजाइनर चडि़यां जरूर पहनें।
यकीन मानिए रंगीन चित्रकारी व खनकती चूडि़यों से सजे हाथ थाल घुमाते व पूजा के समय दूसरों को भी आपकी सुंदरता का कायल बना देंगे।