{"_id":"d61e479e-6941-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"natural-homemade-dyes-for-coloring-grey-hairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफेद बालों को कलर करने के नेचुरल उपाय","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
सफेद बालों को कलर करने के नेचुरल उपाय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 29 Jan 2013 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने सफेद बालों को छिपाने के लिए आप क्या नहीं करते, तरह-तरह की ब्रांड के हेयर कलर ट्राइ करते हैं या बालों पर तरह-तरह के कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करते हैं। कई बार भले ही कुछ समय के लिए आप सफेद बालों को छिपाने में सफल हो जाएं पर इनमें मौजूद केमिकल्स आपके बालों को गहरा नुकसान पहुंचा ही देते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में आप घर पर ही मेंहदी से बने प्राकृतिक हेयर डाइ ट्राइ करें जिनसे बालों की कलरिंग भी होगी, बाल स्वस्थ भी रहेंगे और जेब भी ज्यादा छीली नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
हिना, कढ़ी पत्ता और तिल का तेल
बालों को काला रंग देने के लिए यह बेहद कारगर उपाय है। तिल के तेल में कढ़ी पत्ता डालकर उबाल लें और इस मिक्सचर को एक-दो दिनमों तक रखें। बालों में हिना करते वक्त पहले मेहंदी में इस मिक्सचर को मिलाकर गर्म करें और बालों पर लगाकर दो घंटे तक छोड़ दें। पिर शिकाकाई या शैंपू से बाल धो लें।
विज्ञापन
कॉफी पाउडर के साथ हिना
बालों को गाढ़ा भूरा रंग देने के लिए यह बेहतरीन उपाय है। बालों के लिए मेंहदी घोलते वक्त पहले उसमें आधा चम्मच कॉफी पाउडर डाल दें। इससे बालों का रंग कॉफी ब्राउन होगा।
कपूर के तेल के साथ हिना
एक लोहे के बर्तन में कपूर का तेल गर्म करें। इसमें हिना को अच्छी तरह मिलाएं और एक-दो दिन उसी तरह छोड़ दें। इसे लगाते वक्त पहले गर्म पानी इसमें मिलाएं और फिर लगाएं। इससे न सिर्फ बालों का रंग काला होगा बल्कि बाल जड़ से मजबूत होंगे।
चुकंदर के रस के साथ हिना
हिना में चुकंदर का रस मिलाकर लगाने से बालों को बर्गंडी रंग मिलता है। इसके अलावा यह बालों के लि बेहतरीन कंडिशनर भी है।
हिना, दही और चायपत्ती
बालों के रेडिश ब्राउन रंग देने के लिए यह बेहतरीन उपाय है। मेंहदी में दही, नींबू का रस और पानी में चायपत्ती उबालकर व छानकर मिलाएं और पूरे बालों पर लगाएं। दो घंटे बाद पानी से छो लें। बाल सूखने पर तेल लगाएं और अगले दिन शैंपू करें।
सिर पर कम हैं बाल तो लुक्स में कैसे बदलाव करें, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।