फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   natural home remedies for hair loss

बाल झड़ने से परेशान हैं तो आजमाएं ये प्राकृतिक उपाय

Mon, 24 Mar 2014 09:45 AM IST
Updated Mon, 24 Mar 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
natural home remedies for hair loss

अगर आप लगातार बाल झड़ने से परेशान हैं या गंजेपन की दहलीज पर हैं तो इसे रोकने के लिए यकीनन प्रभावी उपाय की तलाश में होंगे।

विज्ञापन


अनुवांशिक न हो तो बाल झड़ने की प्रमुख वजहें तनाव, कमजोरी, अनीमिया, पोषक आहार की कमी, विटामिन बी6 और फोलिक एसिड की कमी, रूसी, हार्मोनल असंतुलन और मेटाबॉलिज्म संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

ऐसे में कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय हैं जिना इस्तेमाल आयुर्वेद में बाल झड़ने की समस्या से निजात के लिए किया जाता है। जानिए ऐसे प्राकृतिक उपायों के बारे में जिनकी मदद से आप बाल झड़ना रोक सकते हैं।
विज्ञापन

आंवला और नींबू का रस

natural home remedies for hair loss

आंवले से बीज निकालकर इसका पेस्ट बना लें और पेस्ट को छनी से छानकर इसका जूस निकाल लें।

अब इसमें तीन चम्मच नींबू का रस मिलाएं और बालों की जड़ों तक लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद बाल धो लें।

नियमित तौर पर इसे आजमाएं, बालों का झड़ना कम हो जाएगा।

कढ़ी पत्ता, मेथी दाना और हरे चने का पेस्ट

natural home remedies for hair loss

15 से 20 कढ़ी पत्ता लें, एक नींबू का छिलका लें, रीठा पाउडर, दो चम्मच मेथी दाना, दो चम्मच हरा तना पासकर पाउडर बना लें और एक बोतल में भर लें।

शैंपू के विकल्प के तौर पर इसका इस्तेमाल करने से आपको लाभ महसूस होगा।

विज्ञापन

दूर करें पित्त दोष

natural home remedies for hair loss

आयुर्वेद में बाल झड़ने की बड़ी वजह पित्त दोष मानी गई है। ऐसे में पित्त दोष बढ़ाने वाली डाइट यानी बहुत अधिक ऑयली, मसालेदार व हेवी डाइट से बचें, जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहे और बाल न झड़ें।

सिर की मसाज

natural home remedies for hair loss

सिर की मसाज करने से भी बाल झड़ना कम हो सकता है। मसाज के दौरान स्काल्प में रक्त संचार अच्छी तरह होता है जिससे बालों का झड़ना कम हो जाता है।

महाभृंगराज तेल, आंवले का तेल या आरनिका ऑयल से सिर की मसाज मददगार हो सकती है।

मुलैठी और दूध का पेस्ट

natural home remedies for hair loss

मुलैठी को पीसकर इसमें दूध मिलाएं और सिर के जिन हिस्सों से बाल गिर गएं हैं उनपर पेस्ट लगाकर छोड़ दें। 15 से 20 मिनट बाद इस हिस्से को पानी से साफ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed