फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   multani mitti benefits for skin and hairs

त्वचा और बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी के ये फायदे जानते हैं आप?

Mon, 28 Oct 2013 08:25 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 28 Oct 2013 08:25 AM IST
विज्ञापन
multani mitti benefits for skin and hairs

आमतौर पर घरों में मुल्तानी मिट्टी का पैक लगाते आपने अक्सर लोगों को देखा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुल्तानी मिट्टी में ऐसे क्या फायदे हैं जिसकी वजह से इसका इस्तेमाल इतना अधिक प्रचलित है।

विज्ञापन


मुहांसे फोड़ते हैं तो यह हो सकता है जानलेवा!
विज्ञापन


जानिए, त्वचा और बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल के क्या फायदे हैं।

मुहांसे से छुटकारा
मुल्तानी मिट्टी में मैग्नीशियम क्लोराइड अच्छी मात्रा में है जो मुहांसे हटाने में मदद करता है। यही वजह है कि मुहांसों की समस्या या ऑयली स्किन पर इसका इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतरीन क्लींजर
मुल्तानी मिट्टी त्वचा से गंदगी साफ करने के लिए बहुत कारगर है और इसके कोई साइड एफेक्ट्स भी नहीं हैं। ऑयली त्वचा है तो इसे गुलाबजल के साथ त्वचा पर लगाएं और ड्राइ स्किन है तो इसे बादाम के पेस्ट के साथ मिलाकर लगाएं। इससे रक्त संचार भी ठीक रहता है।

प्राकृतिक स्क्रब
मुल्तानी मिट्टी से चेहरे पर हल्की मसाज त्वचा के व्हाइट हेड्स और ब्लैक हेड्स साफ करने में मदद करती है। पिसे बादाम या संतरे के छिलके को पीसकर इसके साथ लगाने से यह परफेक्ट स्क्रब का काम करती है।

त्वचा के दाग
गाजर के जूस के साथ मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं।

बालों की कंडिशनिंग
आंवले के जूस के साथ मुल्तानी मिट्टी मिलाकर बालों पर मास्क की तरह लगाएं और 10 मिनट बाद अच्छी तरह साफ कर लें। बालों की कुदरती कंडिशनिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed