फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   males dry skin needs extra care

पुरुषों की ड्राइ स्किन चाहती है एक्स्ट्रा केयर

Fri, 30 Nov 2012 11:03 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 30 Nov 2012 11:03 AM IST
विज्ञापन
males dry skin needs extra care

विज्ञापन
'रफ एंड टफ' या मेनली लुक की चाह रखने वाले पुरुष भले ही मॉश्चयुराइजर या कोल्ड क्रीम को लगाने से कितना भी कतराएं लेकिन सर्दियों में उनकी रूखी त्वचा को विशेष देखभाल की दरकार करती है।

देखा जाए तो महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की त्वचा का सामना प्रदूषण और बाहरी वातावरण से अधिक होता है इसलिए उनकी ड्राइ त्वचा को इस मौसम में एक्स्ट्रा केयर की जरूरत भी अधिक होती है। तो अगर आप भी ठंड में अपनी रूखी त्वचा से परेशान हैं तो इस तरह उसकी देखभाल करें। 
विज्ञापन



मॉश्चुयराइज करें
ऑफिस की भागदौड़ और ट्रैफिक के बीच आपका दिन कटता है और ठंडी शुष्क हवाएं आपकी त्वचा को ड्राइ बना देती हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस मौसम में कम से कम दिन में दो बार त्वचा को जरूर मॉश्चुयराइज करें। सुबह नहाने के बाद और रात में सोने से पहले त्वचा पर मॉश्युराइजर या कोल्ड क्रीम जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्क्रब करें

जिन लोगों की त्वचा अधिक ड्राइ होती की है उनके लिए स्क्रबिंग और भी जरूरी होती है। क्रीम बेस स्क्रबर से हफ्ते में एक बार स्क्रबिंग जरूर करें। पहले भाप लेकर त्वचा पर स्क्रब करें और फिर उस पर क्रीम लगाएं। इस प्रक्रिया से त्वचा की मृत कोशिकाएं निकल जाती हैं और त्वचा को नमीं मिलती है।  

साबुन से बचें
अक्सर पुरुष चेहरे के लिए फेसवाश के बजाय साबुन का ही इस्तेमाल करते हैं जिससे उनकी त्वचा ड्राइ रहती है। यकीन मानिए, चेहरे को फेसवॉश से साफ करना पुरुषों की त्वचा के लिए भी उतना ही फायदेमंद है जितना महिलाओं की त्वचा के लिए है। फेसवॉश से चेहरा साफ करने पर त्वचा की नमीं बरकरार रहती है।

dry skin men


होठों की देखभाल

न सिर्फ चेहरा बल्कि होठों की त्वचा को भी इस मौसम में एक्स्ट्रा देखभाल की जरूरत होती है। रात में सोने के पहले नाभि में तेल लगाने से होठ नहीं फटते। सुबह और रात में आप होठों पर लिप बॉम, ग्लिसरीन में नींबू डालकर या नारियल तेल भी लगा सकते हैं।

कॉड लिवर ऑयल

अगर ठंड में आप नियमित रूप से कॉड लिवर ऑयल वाली टैबलेट्स लेते हैं तो भी आपकी त्वचा को भरपूर नमी मिलेगी और सर्दियों से लड़ने के लिए आपकी भीतर प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed