फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   makeup tips for valentines day

वैलेन्टाइन्स डे पर ऐसे बनाएँ अपना लुक 'परफेक्ट'

Thu, 14 Feb 2013 09:37 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 14 Feb 2013 09:37 AM IST
विज्ञापन
makeup tips for valentines day

वैलेंटाइन्स डे की डेट पर जाते वक्त आप भले ही कितने दिनों से तैयारी कर रही हों लेकिन अगर ऐन वक्त पर आपने अपनी तैयारी को परफेक्ट फिनिशिंग टच नहीं दिया तो सारी मेहनत पर पानी फिर सकता है। आखिर पूरे दिन खुद को परफेक्ट वैलेंटाइन बनाए रखना आसान थोड़े ही है।

विज्ञापन


आइए जानें आप किस तरह इस दिन अपने लुक को परफेक्ट व तरोताजा बनाए रखने में कामयाब हो सकती हैं। अपने मेकअप व स्टाइल को इस तरह दें फिनिशिंग टच।

पाउडर से दें हल्का टच
वीएलसीसी की ब्यूटी एक्सपर्ट का मानना है कि डेट के दिन अपने मेकअप को पूरे दिन टिकाए रखने और फ्रेश दिखने के लिए हमेशा पाउडर बेस फाउंडेशन लगाना चाहिए। इससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है। दिन में थोड़े-थोड़े अंतराल पर हल्के फेस पाउडर से ही चेहरे को टचअप देना चाहिए।
विज्ञापन


बाल साफ रहेंगे तो सुंदर दिखेंगे
आपके बाल आपकी खूबसूरती का अहम हिस्सा है। वीएलसीसी के हेयर एक्सपर्ट्स का मानना है कि आपकी कोई भी हेयरस्टाइल तभी दिखने में अच्छी लगेगी जब आपके बालों का सफाई और कंडिशनिंग सही तरीके से होगी। शैंपू करने से पहले सिर पर 20 मिनट तक दही लगाने से बाल चमकदार और सिल्की रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपके बाल बहुत ड्राई हैं तो शैंपू से पहले एक हेयर पैक तैयार करें। आधा कप मुल्तानी मिट्टी में दो चम्मच तेल व एक अंडे की जर्दी मिलाएं। इसे बालों पर एक घंटे तक लगाकर छोड़ दें और फिर शैंपू करें। आप पूरे दिन अपने बालों की चिंता से मुक्त रहेंगी।

आँखों का जादू रखें बरकरार

मेकअप का खास हिस्सा है आइ मेकअप। इसे प्रभावी बनाने के लिए आप लाइनर, काजल, शैडो और मस्कारे का इस्तेमाल तो करती ही होंगी लेकिन आपका आइ मेकअप लंबे समय तक आकर्षक लगे इसके लिए पलकों को मस्कारे से अच्छी तरह कर्ल करें या लंबी आइ लैशेज का इस्तेमाल करें। 


फ्रेशनेस के लिए फ्रेग्नेंस जरूरी
इस दिन आप न सिर्फ अपने लुक को फ्रेशनेस दें बल्कि फ्रेशनेस भरी महक से भी खुद को तरोताजा रखें। आप जिस तरह डेट प्लान कर रही हैं उसके  अनुसार ही परफ्यूम का चयन करें और अपने पर्स में स्प्रे की एक बॉटल रखना कतई न भूलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed