{"_id":"e9f999d2-dad8-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"look-fresh-during-travels","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफर के दौरान हमेशा दिखें फ्रेश","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
सफर के दौरान हमेशा दिखें फ्रेश
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 07 Dec 2012 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टियों में घूमना-फिरना तो लगा ही रहता है। सफर लंबा हो या छोटा, इसमें खुद को फ्रेश रखना बड़ी चुनौती है। अगर सफर के दौरान छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए, तो कैसा भी सफर हो ताजगी बरकरार रहती है। तो अगर आप भी किसी सफर पर निकलने की तैयारी में है तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं, ताजगी और खूबसूरती बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
- सफर के दौरान हमेशा अधिक से अधिक पानी पिएं। कम से कम आठ से दस ग्लास पानी सफर के दौरान पीने से त्वचा की नमी बरकरार रहती है।
- सफर के समय सनस्क्रीन लोशन हमेशा साथ रखें। सफर के समय 30 से 45 एसपीएफ का सनस्क्रीन इस्तेमाल करें। इससे टैनिंग होने का कोई चांस ही नहीं होगा।
- रोज स्क्रबिंग करें। सफर के दौरान चेहरे की तरोताजगी बरकरार रखने के लिए स्क्रबिंग जरूरी है जिससे त्वचा की मृत कोशिकाएं यानी डेड सेल्स हट जाएंगी और चेहरा साफ होगा।
विज्ञापन
- सफर के समय अगर आप मेकअप करती हैं तो ब्राउंजर का उपयोग अधिक करें। इससे मेकअप में शाइनी लुक रहेगा।
- लिपस्टिक की जगह लिप ग्लॉस का उपयोग करें। सफर करते वक्त नैचुरल व ग्लॉसी स्टिक्स हर तरह के मेकअप पर चल जाती है।
- सफर के समय फाउंडेशन बेस्ड मेकअप बिल्कुल न करें।