{"_id":"18af8a99f08e6d001eb7b5962bc3c891","slug":"katrina-kaif-beauty-tips-for-dhoom-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 सीक्रेट्स ने बनाया कैटरीना को खूबसूरत","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
3 सीक्रेट्स ने बनाया कैटरीना को खूबसूरत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 Dec 2013 04:17 PM IST
विज्ञापन
वैसे तो कैटरीना के ग्लैमरस लुक और खूबसूरती के चाहनेवालों की कमी नहीं है पर 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'धूम 3' के लिए उनका फिट, स्लिम और हॉट लुक उनके हर प्रशंसक की 'ड्रीम गर्ल' जैसा होगा।
विज्ञापन
पढ़ें - अपनी त्वचा के हिसाब से ऐसे चुनें कॉस्मेटिक्स
विज्ञापन
जानिए, कैटरीना की खूबसूरती और फिटनेस के तीन बड़े सीक्रेट।
पढ़ें - सफरनामा 2013: कौन सी हीरोइन चमकी, कौन फीकी!
विज्ञापन
हेल्दी डाइट प्लान
कैटरीना अपने स्लिम फिगर के लिए सेहतमंद डाइट को तरीज हो देती ही हैं, साथ ही वह भरपूर मात्रा में पानी पीती हैं। इसके अलावा, वह डाइट में अकाइबेरी और व्हीट ग्रास पाउडर जैसे सप्लीमेंट्स का भी सेवन करती हैं।
झुर्रियों को त्वचा से दूर रखने के लिए वह रोज ग्रीन टी का सेवन करती हैं।
खूबसूरत बालों के लिए
एक साक्षात्कार में कैटरीना ने माना था कि उनके बालों को कर्ल से लेकर तरह-तरह के प्रयोगों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में बालों की क्वालिटी पर फर्क न पड़े इसके लिए वह न सिर्फ अच्छे हेयर प्रोडक्ट्स को तरजीह देती हैं बल्कि नियमित रूप से सिर की मसाज करती हैं।
मेकअप के मामले में
कैटरीना शूटिंग के अलावा सार्वजनिक अवसरों पर कम से कम मेकअप या बिना मेकअप रहना पसंद करती हैं जिससे उनकी त्वचा को अनावश्यक केमिकल्स से बचाया जा सके।
मेकअप के पहले वह चेहरे पर पतले कपड़ें में बांधकर बर्फ मलती हैं जिससे त्वचा पूरी तरह साफ हो सके। इसके अलावा, वह सोने से पहले रोज मेकअप को पूरी तरह साफ करने की सलाह देती हैं।