Karwa Chauth SkincareTips In Hindi: करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करके तैयार होती हैं। खूबसूरत कपड़े, गहने और मेकअप के साथ चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी उनकी तैयारियों का अहम हिस्सा होता है। यही वजह है कि त्योहार से कई दिन पहले ही महिलाएं अपनी त्वचा की देखभाल शुरू कर देती हैं और पार्लर के चक्कर लगाने लगती हैं। लेकिन कुछ आसान स्किनकेयर टिप्स अपनाकर घर पर भी त्वचा को स्वस्थ और निखरा हुआ बनाए रखने की कोशिश की जा सकती है। आइए जानते हैं, करवा चौथ से पहले चेहरे पर प्राकृतिक चमक पाने के लिए कौन-से आसान टिप्स अपनाए जा सकते हैं।
करवा चौथ 2026: चांद-सा चमकेगा चेहरा, करवा चौथ से पहले नेचुरल ग्लो के लिए अपनाएं ये टिप्स
Karwa Chauth Beauty Tips: करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करके तैयार होती हैं। ऐसे में हर महिला चाहती है कि त्योहार पर उसका चेहरा खिला-खिला और चमकदार नजर आए।
सुबह उठने पर अगर आपका चेहरा सूजा हुआ दिखाई देता है, तो इसे कम करने के लिए ठंडी पट्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक साफ कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर कुछ मिनटों के लिए चेहरे पर रखें। इससे अस्थायी रूप से सूजन कम करने और चेहरे को फ्रेश दिखाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, बर्फ को सीधे चेहरे पर लगाने से बचें, खासकर अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है।
चेहरे पर पिंपल्स निकलने पर अक्सर लोग उन्हें हाथ से दबाकर फोड़ने लगते हैं, लेकिन ऐसा करना त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खासकर करवा चौथ जैसे त्योहार से पहले इस आदत से बचना चाहिए, क्योंकि इससे सूजन बढ़ने के साथ दाग-धब्बे पड़ने का खतरा भी रहता है। ऐसे में पिंपल्स को छेड़ने के बजाय उन्हें ठीक होने का समय दें। छोटे, सफेद सिर वाले पिंपल्स पर त्वचा के अनुकूल हाइड्रोकोलॉइड पिंपल पैच का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
करवा चौथ 2026: लाल रंग की साड़ी से लेकर सूट तक में दिखेंगी बेहद खूबसूरत, इन अभिनेत्रियों से लें प्रेरणा
अगर आपकी त्वचा बेजान दिख रही है और आप चेहरे पर निखार लाने के लिए बार-बार स्क्रब कर रही हैं, तो अपनी इस आदत को बदल लें। जरूरत से ज्यादा स्क्रब करने से त्वचा में जलन, लालिमा और रूखेपन की समस्या हो सकती है। खासकर करवा चौथ जैसे त्योहार से ठीक पहले स्किन पर नए प्रोडक्ट्स आजमाना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए त्वचा के साथ किसी तरह की जल्दबाजी करने के बजाय सही स्किनकेयर रूटीन अपनाएं।
करवा चौथ पर चेहरे को निखारने के लिए महिलाएं स्किनकेयर पर तो खूब ध्यान देती हैं, लेकिन होंठों की देखभाल अक्सर नजरअंदाज कर देती हैं। इसलिए त्योहार से पहले होंठों को मुलायम और नम बनाए रखने के लिए बिना रंग और खुशबू वाला लिप बाम लगाएं।