फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   hug day grooming tips

प्रेमिका को बांहों में भरने से पहले कर लें ये तैयारी

Wed, 12 Feb 2014 11:23 AM IST
भारती तनेजा/डायरेक्टर, एल्पस ब्यूटी क्लीनिक
भारती तनेजा/डायरेक्टर, एल्पस ब्यूटी क्लीनिक Updated Wed, 12 Feb 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
hug day grooming tips

अपनी ड्रीमगर्ल को बांहों में भरना प्यार में पड़े हर शख्स का सपना है। ऐसे में प्यार के पलों में नजदीकियां बढ़ाने के लिए हग डे से बेहतर मौका क्या होगा।

विज्ञापन


ऐसे में आपकी प्यार की खुशबू शरीर के पसीने की बदबू की वजह से काफूर न हो जाए, इसका ख्याल रखना भी जरूरी है।

अगर आप उन्हें अपनी बांहों में भरने का मन बना चुके हैं तो पहले ये तैयारियां जरूर कर लें।

साथ ही पढ़ें, ये 5 उपाय आजमाएंगे तो प्रेमिका को हमेशा भाएंगे
विज्ञापन

फ्रेश बॉडीवॉश

hug day grooming tips

अपने रिश्ते को हमेशा हरा-भरा व ताजा रखने के लिए ये जरूरी है कि आप खुद भी अपने पार्टनर के समक्ष ताजगी से भरपूर नज़र आएं।

शरीर में ऐसी ताज़गी बनाएं रखने के लिए किसी नींबू युक्त बाडी वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे आजकल बाजार में कई प्रकार के अरोमेटिक तेल भी मिलते हैं, आप चाहें तो नहाते वक्त इनका भी प्रयोग कर सकते हैं।

आजमाएं घरेलू उपाय

hug day grooming tips

घरेलू उपाय के तौर पर लड़के नींबू के सूखे छिलके और लड़कियां गुलाब की पतितयों को नहाने के पानी में रात भर के लिए भिगो दें और सुबह उस पानी से नहा लें। ऐसा करने से आप पूरा दिन महकेगें और फ्रेश भी महसूस करेंगे।

विज्ञापन

सांसों में भी हो ताजगी

hug day grooming tips

एक-दूसरे के करीब आने के लिए सांसों का भी महकना बहुत जरूरी है, ऐसे में अपने दांतों को अच्छे से ब्रश करें और दिन-भर उन्हें ताजा बनाएं रखने के लिए माउथ फ्रेशनर का इस्तेमाल कीजिए।


अंडरआर्म्स रखें ड्राइ

hug day grooming tips

नहाने के बाद टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए इससे भी पसीने की दुर्गन्ध जाती है और यदि अंडरआर्म्स में पसीना ज्यादा आता है तो आप डियो का इस्तेमाल अवश्य कीजिए।

पहनावे का रखें ध्यान

hug day grooming tips

बहुत ज्यादा टाइट फिटिंग के कपड़े न पहने और कोशिश करें कि जो कपड़े त्वचा के सीधे सम्पर्क में आते हैं, वो काटन के हों क्योंकि काटन जल्दी पसीना सोखता है।

महिलाओं को भाती फ्रेगनेंस

hug day grooming tips

अपनी गर्लफ्रेंड के समक्ष रिफ्रेशिंग नज़र आने के लिए सिट्रस, आइस कूल मिंट, लैवेण्डर, मस्क आदि फ्रेगनेंस वाले परफ्यूम को अपने लिए चुन सकते हैं। इस अवसर को कोलोन की सुगंध से भी महका सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed