फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   how to make homemade lip gloss for winters

घर पर बनाएं नेचुरल लिप ग्लॉस

Wed, 02 Jan 2013 05:54 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 02 Jan 2013 05:54 PM IST
विज्ञापन
how to make homemade lip gloss for winters

पार्टी हो या कोई भी अवसर बिना लिप ग्लॉस के मेकअप अधूरा ही लगता है लेकिन बहुत अधिक लिपस्टिक्स और लिप ग्लॉस में मौजूद लेड शरीर के लिए कितना नुकसानदायक है, यह तो सभी जानते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी सेहत और लुक्स, दोनों में से किसी के साथ समझौता नहीं करना चाहती हैं तो घर में बनें ये नैचुरल लिप ग्लॉस आपके लिए बेहतरीन हैं।

विज्ञापन


इन्हें आप लिप ग्लॉस की जगह इस्तेमाल तो कर ही सकती हैं, साथ ही ये आपके होठों को फटने से भी बचाएंगे और जेब पर भारी भी नहीं पड़ेंगे।

ऑरेंज लिप ग्लॉस
कैजुअल और पार्टी लुक के लिए इन दिनों ऑरेंज और न्यूड शेड बेहद चलन में हैं। ऑरेंज लिप ग्लॉस घर पर बनाने के लिए एक चम्मच बादाम का तेल, 10 करौंदे, एक चम्मच शहद, विटामिन ई की कैप्सूल, दो बूंद संतरे का रस या फ्रेग्नेंटेड ऑरेंज ऑयल एकत्रित करें।
विज्ञापन


सबसे पहले बादाम का तेल, करौंदे और शहद को एक सॉस पैन में मिलाकर मध्यम आंच पर गर्म करें। करौंदे को चम्मच से ही अच्छी तरह क्रश कर लें और घोल को गाढ़ा कर लें। इसे छान लें और उसमें संतरे का रस या फिर ऑरेंज ऑयल और विटामिन ई ऑयल मिलाएं और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद आपका ऑरेंज लिग ग्लॉस तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोको रोजी लिप ग्लॉस
हल्के गुलाबी और नैचुरल शेड के इस लिप ग्लॉस को बनाने के लिए सामग्रियां हैं - दो चम्मच नारियल तेल, दो चम्मच फेंटा हुआ कोकोआ बटर, एक चम्मच सूखी गुलाब की पंखुड़ियां, एक चौथाई चम्मच विटामिन ई ऑयल, गुलाब की फ्रेग्नेंस वाले अरोमा ऑयल की तीन बूंद।


धीमी आंच पर नारियल तेल को पिघला लें। फिर इसमें गुलाब की पंखुड़ियां मिलाकर धीरे-धीरे चलाएं और थोड़ी देर तक ठंकर कर आंच पर पकने दें। अब तेल को छान लें और उसमें कोकोआ बटर मिलाकर फिर धीमी आंच पर चलाएं। आंच से उतारकर विटामिन ई ऑयल और अरोमा ऑयल मिलाएं और तीन घंटे तक ठंडा होने के लिए छोड़ दें। बस, आपका लिप ग्लॉस तैयार।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed