{"_id":"51515670-45a9-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"how-to-control-grey-hairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पहले बाल सफेद हो रहे हैं तो अपनाएं ये उपाय","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
समय से पहले बाल सफेद हो रहे हैं तो अपनाएं ये उपाय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 28 Jan 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्र बढ़ने के साथ-साथ बालों का सफेद होना बेहद स्वाभाविक है लेकिन बदलती जीवनशैली, प्रदूषण और खानपान की गड़बड़ी जैसी बहुतेरे बदलावों के फलस्वरूप बालों का कम उम्र में सफेद हो जाना आज हर चार में से एक व्यक्ति की समस्या तो है ही।
आप बालों की लाख कलरिंग कर लें, डाइ से छुपा लें या सफेद बाल हटा लें, ये सब आपकी समस्या का प्रभावी हल कभी नहीं हो सकते हैं। इसके लिए यह समझना बेहद जरूरी है कि इस समस्या की जड़ क्या है, तो ही इससे निपटने में आपको आसानी होगी।
क्यों होते हैं समय से पहले सफेद बाल
समय से पहले बाल सफेद होने के पीछे कोई एक कारण हो, ऐसा जरूरी नहीं है। इस समस्या के पीछे इन संभावित कारणों में से कुछ भी आपके बालों को समय से पहले सफेद कर सकता है।
विज्ञापन
- खानपान में गड़बड़ी की समस्या से भी बाल समय से पहले सफेद हो जाते हैं। विटामिन बी, आयरन, कॉपर और आयोडीन जैसे तत्वों की कमी से अक्सर यह समस्या होती है।
- जो लोग छोटी-छोटी बातों पर बहुत अधिक तनाव लेते हैं उनके बाल भी कम उम्र में ही सफेद हो जाते हैं। इतना ही नहीं, जिन्हें घबराहट, पैनिक अटैक, डर, जलन आदि समस्याएं बहुत अधिक होती हैं, उनके साथ भी यह समस्या अधिक होती है।
- कुछ लोगों को यह समस्या अनुवांशिक रूप से होती है। ऐसी स्थिति में इस समस्या से निपटा बेहद मुश्किल होता है।
- जो लोग अपनी स्वच्छता में अक्सर कोताही बरतते हैं उन्हें भी यह समस्या अधिक होती है। खासतौर पर अगर बालों की सफाई सही तरीके से नहीं होती है, तो भी यह समस्या हो सकती है।
- लंबे समय तक बीमार रहने वाले लोगों के बाल भी जल्द सफेद होते हैं।
- पर्यावरण में मौजूद प्रदूषण से भी कम उम्र में बाल सफेद होते हैं।
- बहुत अधिक केमिकल वाले शैंपू, केमिकल डाइ या रंग और महक वाले तेल से भी बाल सफेद होते हैं।
रुटीन में लाएं ये बदलाव
कम उम्र में बाल सफेद होने से कुछ हद तक रोकना हैं तो अपनी जीवनशैली में ये बदलाव जरूर करें।
- स्वस्थ और संतुलित डाइट लें। विटामिन बी से भरपूर भोजन, दही, हरी सब्जियां, गाजर, केला आदि का सेवन करें। इनसे सिर में रक्त का प्रवाह ठीक होता है और बाल बेजान नहीं होते।
- केमिकल हेयर कलर और डाइ से दूर रहें। कई बार इनके इस्तेमाल से कुछ समय के लिए भले ही आपके बाल काले दिखते हों लेकिन दोगुनी तेजी से बाल सफेद भी होते हैं।
- अगर आप बहुत तेज महक वाले तेल का इस्तेमाल करते हैं तो इनकी जगह नारियल या सरसो के तेल का इस्तेमाल करें। इससे बालों की रंगत लंबे समय तक बरकरार रहेगी।
- जिस तरह धूप में निकलने से पहले आप अपनी त्वचो को स्टोल या स्कार्फ से ढंकते हैं, उसी तरह बालों को भी प्रदूषण से बचाना जरूरी है। ट्रैफिक के बीच बालों को कवर करके रखें।
- बाल लंबे समय तक अपनी रंगत न खोएं इसके लिए आप बेझिझक होकर आंवला, शिकाकाई आदि का उपयोग करें। आंवले को न सिर्फ डाइट में शामिल करें बल्कि मेंहदी में मिलाकर या घोल बनाकर बालों की कंडिशनिंग करते रहें। चाहे तो आंवले को बारीक काट लें और गर्म नारियल तेल में मिलाकर सिर पर लगाएं। इससे भी बाल सफेद नहीं होंगे।
- कढ़ी पत्ता खाने से भी बाल जल्दी सफेद नहीं होते। भोजन में कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल भी करें। आंवले की तरह ही कढ़ी पत्ते को भी को बारीक काट लें और गर्म नारियल तेल में मिलाकर सिर पर लगाएं।
-नैचुरल हेयर डाइ का इस्तेमाल करें जैसे मेंहदी, चायपत्ती का पानी, चुकंदर का रस। इनसे बालों को जरूरी तत्व भी मिलेंगे और इनका रंग भी बरकरार रहेगा।
बालों का झड़ना रोकना है तो यहां क्लिक करें