फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   how to avoid cuts while shaving

शेविंग के दौरान कट से बचाएंगे ये उपाय

Tue, 11 Dec 2012 09:48 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 11 Dec 2012 09:48 AM IST
विज्ञापन
how to avoid cuts while shaving

शेविंग के दौरान चेहरे पर कट लगना पुरुषों, खासतौर पर लड़कों के लिए बेहद आम समस्या है। कई बार शेविंग के दौरान लगने वाले छोटे कट भी त्वचा को संक्रमित कर देते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि शेविंग के दौरान आपकी त्वचा कटे नहीं तो इन सावधानियों को जरूर बरतें।

विज्ञापन


तेज धार वाले रेजर का करें इस्तेमाल
पुराने रेजर की धार कम हो जाती है जिससे बालों को शेव करने में दिक्कत होती है और ब्लेड पर अधिक दबाव देना पड़ता है। ऐसे में अगर आप  नया या तेज धार वाला शेविंग रेजर इस्तेमाल करेंगे तो बाल आसानी से कटेंगे और कट लगने की आशंका कम रहेगी। सामान्यतः एक रेजर को पांच से सात दिनों में बदला जा सकता है।
विज्ञापन


त्वचा मॉश्चुयराइज करें
एक बेहतर तरीका यह भी है कि शेविंग के पहले चेहरे पर मॉश्युराइजर या तेल से हल्की मसाज करें और फिर शेव करें जिससे रेजर बिना किसी अड़चन के बाल हटा सके। शेव के दौरान त्वचा को अच्छे से गीला करके ही उसपर जेल या क्रीम लगाएं। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक रेजर का इस्तेमाल करते हैं तो त्वचा को पहले पानी से गीला करें और फिर उसपर रेजर चलाएं। इसके अलावा, हमेशा अच्छी शेविंग क्रीम या जेल के बाद ही त्वचा पर रेजर लचाएं। इससे त्वचा स्मूथ होगी और रेजर आसानी से चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले स्क्रब करें
पुरुषों को स्क्रब करना भले ही कम भाए लेकिन सच यह है कि स्क्रबिंग के बाद शेव करने पर त्वचा पर कट या खरोंच की आशंका बहुत कम रह जाती है। स्क्रबिंग से त्वचा से डेड सेल्स की परत निकल जाती है और त्वचा स्मूद हो जाती है। इससे शेव करना आसान हो जाता है।

लंबे स्ट्रोक्स लगएं
शेविंग सही तरीके से करना भी बहुत जरूरी है। रेजर का इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें कि इससे लंबे स्ट्रोक्स लगाएं जिससे ब्लेड पर दबाव कम होगा और शेविंग स्मूथ होगी।


ज्यादा जोर न लगाएं
ब्लेड को अपना काम करने दें। अच्छी शेव के चक्कर में अक्सर लोग ब्लेड पर ज्यादा जोर देते हैं जिससे बाल ही नहीं, त्वचा भी कट जाती है।

पूरा ध्यान दें

शेविंग हो सकता है आपकी रोजमर्रा की दिनचर्या का हिस्सा हो और आप इसमें एक्सपर्ट हो चुके हों लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप इसे करते वक्त लापरवाह हो जाएं। इस पर पूरा ध्यान केंद्रित करें और बिना किसी हड़बड़ी के शेव करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed