{"_id":"5a24d8ce-8007-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"homemade-remedies-for-wrinkles","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुर्रियां मिटाएंगे ये आसान घरेलू उपाय","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
झुर्रियां मिटाएंगे ये आसान घरेलू उपाय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 26 Feb 2013 04:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्वचा पर बढ़ती झुर्रियां आपकी उम्र समय से पहले भी बढ़ा देती हैं। इन्हें छिपाने के लिए आप भले ही तरह-तरह के कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करें लेकिन असली सफलता इन्हें छिपाने के बजाय हटाने में ही है। इसके लिए हम आपको कुछ ऐसे तरीकों की जानकारी दे रहे हैं जिनसे आप झुर्रियों को हटा सकेंगे और जेब पर भी अधिक भार नहीं डालना होगा।
विज्ञापन
दूध, टमाटर और हल्दी पेस्ट
कच्चे दूध में टमाटर का रस, चावल का आटा और हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे धो लें। इससे त्वचा टाइट रहती है। चाहें तो इसमें छाछ या गन्ने का रस मिलाकर लगाएं। इससे झुर्रियों के साथ डार्क सर्कल भी दूर होंगे।
विज्ञापन
हल्दी-शहद पेस्ट
हल्दी में शहद मिलाकर चेहरे और गले पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद इसे पानी से धो लें।
चावल के आटे का पेस्ट
एक कप चावल के आटे में दूध और गुलाबजल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे, माथे और गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसे पानी से धो लें।
अंडा और ग्लीसरिन लोशन
एक अंडे के सफेद भाग में दो चम्मच ग्लीसरिन और दो चम्मच गुलाबजल मिलाएं। इसे चेहरे, गले और हाथों पर लगाकर 10-12 मिनट छोड़ दें और पानी से धो लें।
चंदन पाउडर
चंदन पाउडर न सिर्फ त्वचा से झुर्रियों को हटाने में मददगार है बल्कि यह त्वचा को टाइट रखता है, मुंहासे दूर करता है और टानिंग से छुटकारा दिलाता है। चंदन पाउडर में गुलाबजल डालकर चेहरे पर लगाएं और 7-10 मिनट पानी से धो लें।
विज्ञापन
अदरक-शहद
रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच शहद में बारीक कटा अदरक डालकर खाएं। इससे आप लंबे समय तक झुर्रियों से दूर रहेंगे।