{"_id":"1f5be53c-598a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"homemade-night-creams-for-winters","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में घरेलू नाइटक्रीम से करें त्वचा की देखभाल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
सर्दियों में घरेलू नाइटक्रीम से करें त्वचा की देखभाल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 08 Jan 2013 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों में त्वचा दोगुनी देखभाल मांगती है। सर्द हवाओं, खुश्की और कोल्ड बर्न के प्रभावों को कम करने के लिए दिन में मॉशच्युराइजर या क्रीम के अलावा रात को क्रीम की आवश्यकता को दरकिनार नहीं कर सकते। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी नाइटक्रीम की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें आप घर में ही ट्राइ कर सकते हैं। ये पूरी तरह शुद्ध और प्राकृतिक भी हैं और इनसे आपका बजट भी नहीं बिगड़ेगा। कम से कम एक सप्ताह तक आप इन क्रीम्स को फ्रिज में रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
सेब और ऑलिव ऑयल नाइटक्रीम
इससे त्वचा को लचीलापन, विटामिन ए और नमीं भरपूर मात्रा में मिलेगी। इसे बनाने के लिए एक सेब, एक-एक कप ऑलिव ऑयल और गुलाब जल लें। पहले सेब को साफ करके बारकी काट लें। फिर इसमें ऑलिव ऑयल मिलाकर मिक्सर में ब्लेंड करें। अब इस मिक्सचर को ब्लेंडर से निकालकर कांच के बड़े बर्तन में रखें। गैस पर पतीले में पानी चढ़ाएं और कांच के बर्तन को उसपर रखकर छोड़ दें। इससे मिक्सचर को आंच भी मिलेगी और उसके पोषक तत्व नष्ट भी नहीं होंगे। कुछ मिनटों बाद इसे उतारकर ठंडा कर लें और इसमें गुलाब जल मिलाएं। आपकी नाइट क्रीम तैयार।
विज्ञापन
मिल्क क्रीम
सामान्य त्वचा में दमक और गोरेपन के लिए मिल्क नाइट क्रीम कारगर है। तीन चम्मच दूध में कुछ बूंद गुलाब जल, ग्लीसरिन और ऑलिव ऑयल मिलाएं। थोड़ी देर के लिए इस मिश्रण को फ्रिज में ठंडा करें। रोज रात को इसे सोने से पहले लगाने से त्वचा में निखार आता है और सर्दियों में खोई हुई त्वचा की नमी लौट आती है।
विज्ञापन
एलोवेरा क्रीम
ऑयली स्किन के लोगों के लिए यह परफेक्ट नाइट क्रीम है। मुंहासे व दाग-धब्बो से यह आपको दूर रखेगी। इसके लिए एलोवेरा जेल में दो चम्मच गुलाब जल और आधा चम्मच लेवेंडर ऑयल मिलाकर अच्छे से फेंट लें जिससे यह क्रीम जैसा हो जाए। रोज सोने से पहले इस क्रीम को चेहरे पर लगाएं।