फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   homemade aftershaves for men

घर पर इस तरह बनाएं नेचुरल आफ्टरशेव

Sat, 19 Jan 2013 10:07 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 19 Jan 2013 10:07 AM IST
विज्ञापन
homemade aftershaves for men

शेविंग के बाद जलन और इन्फेक्शन से बचाव के लिए आफ्टरशेव तो आज हर पुरुष की जरूरत है। कई बार आफ्टरशेव में मौजूद केमिकल्स त्वचा को सूट नहीं करते तो कभी बजट को सूट नहीं करते।

विज्ञापन


ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही अपने लिए नैचुरल आफ्टरशेव तैयार कर सकते हैं, जो बनाने में आसान हैं, इस्तेमाल में सुरक्षित और आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेंगे।
विज्ञापन


वेनेगर आफ्टरशेव

आधा कप एप्पल साइडर वेनेगर और आधा कप पानी को मिलाएं और एक एयरटाइट बोतल में भर लें। बहुत अधिक सेन्सटिव त्वचा के लिए यह बहुत कारगर आफ्टरशेव है जो झट से तैयार भी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपारी का आफ्टरशेव
एक कप डिस्टिल्ड पानी, एक चम्मच सुपारी का पाउडर और एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। चाहें तो इसमें लेवेंडर, लौंग या युकोलिप्टर के तेल की भी कुछ बूंद मिला लें। इसे एयरटाइट बोतल में भरकर बंद कर लें।

ग्लीसरिन आफ्टरशेव
ड्राइ स्किन वालों के लिए ग्लीसरिन आफ्टरशेव बहुत फायदेमंद है। आधा कप ग्लीसरिन लें असमें दो चम्मच एलोवेरा जेल व दो चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसे एयरटाइट बोतल में भर लें।


वोदका और मसालों का आफ्टरशेव

चार चम्मच वोदका में दो चम्मच रम मिलाएं। इसमें लौंग, दालचीनी, तेजपत्ते जैसे गर्म मसालों को पीसकर मिलएं। इसमें एक चम्मच एलोवेरा या ग्लीसरिन मिलाकर एयर टाइट बोतल में भर लें।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed