{"_id":"eb065c5437e6a5e2dc4dfdba4de55cdf","slug":"home-remedies-to-heel-cracked-feets","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में फटती हैं एड़ियां तो अपनाएं ये उपाय","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
ठंड में फटती हैं एड़ियां तो अपनाएं ये उपाय
अमित लूथरा/त्वचा रोग विशेषज्ञ, इशिरा स्किन क्लीनिक
Updated Fri, 17 Jan 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड में क्या आपकी एड़ियां अधिक फटती हैं? अगर ऐसा है तो इन उपायों से आपको यकीनन आराम मिलेगा।
विज्ञापन
पढ़ें - सर्दियों में चाहिए मजबूत बाल तो इन बातों का रखें ख्याल
करें नियमित मसाज
पैरों के तलवों में कोई ऑयल ग्लैंड्स नहीं होतीं, इसलिए इनको मुलायम रखने के लिए सर्दियों में किसी क्रीम से नियमित मसाज जरूरी है। हर रात पैरों को अच्छी तरह साफ करके कोई भी फुट क्रीम लगाएं और फिर कॉटन कपड़े से रगड़कर पोंछ लें।
विज्ञापन
केला पैक
पके केले के गूदे में थोड़ा जैतून का तेल मिलाकर रोज रात को फटी एड़ियों पर मल कर 10-15 मिनट रखकर धो लें। हफ्ते में एक बार सोने से पूर्व नींबू के
रस को गुनगुने पानी में डाल कर एड़ियों को 15 मिनट डुबोकर साफ करें, फिर कोई क्रीम लगाएं।
ग्लिसरीन और गुलाब जल
रोजाना पैरों को साफ करने के बाद ग्लिसरीन और गुलाब जल का मिश्रण पैरों और एड़ियों पर लगाएं।
गुनगुने पानी में नमक
दुखती एड़ियों को आराम देने के लिए गुनगुने पानी में दो चम्मच नमक डालकर 15-20 मिनट पैरों को सेंकें। फिर कोई क्रीम या तेल लगाकर पैरों की कुछ देर मालिश करें।
विज्ञापन