{"_id":"8afffa48f01e79e30eea410c1716a8e3","slug":"home-remedies-to-get-rid-of-cuts-during-shaving","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेविंग के दौरान कट से न हों परेशान, अपनाएं ये उपाय","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
शेविंग के दौरान कट से न हों परेशान, अपनाएं ये उपाय
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Sep 2013 07:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेविंग के दौरान त्वचा पर लगे कट न सिर्फ आपके चेहरे की शोभा बिगाड़ देते हैं बल्कि त्वचा के लिए कई तरह के संक्रमणों की वजह हो सकते हैं। ऐसे में शेविंग के बाद त्वचा पर लगे कट आपके लिए दर्द और जलन का सबब न बनें, इसके लिए ये घरेलू उपाय आपको तुरंत राहत पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
जब आफ्टरशेव न हो शेविंग के कट में राहत के लिए ये घरेलू उपाय कारगर हो सकते हैं।
ठंडा पानी
शेविंग के दौरान कट लगे तो तेजी से ठंडा पानी चेहरे पर डालते रहें। इससे ब्लड क्लॉट हो जाता है और दर्द से तुरंत राहत मिलती है। अगर इससे भी आराम न हो तो बर्फ से कट वाली जगह पर सेंक दें।
विज्ञापन
लिप बाम
कट लगने पर अगर खून ज्यादा लगता है तो थोड़ा सा लिप बाम उस जगह पर लगाएं, इससे खून रुक जाएगा। लिप बाम लगाने से घाव जल्दी सूखेगा और जलन नहीं होगी।
फिटकिरी
फिटकिरी को साबुन की तरह चेहरे पर मलें, इससे न सिर्फ खून बहना बंद हो जाएगा बल्कि त्वचा पर कोई संक्रमण भी नहीं होगा।
बाम या डियोडोरेंट
कट लगने पर अधिक खून बहे या जलन हो तो हाथ में बाम या डियोडोरेंट लगाकर उस हिस्से पर लगाएं, इससे आराम होगा। इनमें मौजूद एल्यूम्यूनियम क्लोराइड दर्द से राहत पहुंचाता है और घाव को जल्दी सुखाने में मदद करता है।
विज्ञापन
मूंछों पर ताव देने की ख्वाहिश पूरी करेंगे ये उपाय