फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   home remedies for hair conditioners

घर पर झटपट बनाएं नेचुरल हेयर कंडिशनर

Wed, 20 Mar 2013 04:56 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 20 Mar 2013 04:56 PM IST
विज्ञापन
home remedies for hair conditioners

बाजार में बिकने वाले कंडिशनर आपके बालों के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं, इसकी क्या गारंटी है? सोडियम लॉरल सल्फेट या अमोनियम लॉरल सल्फेट जैसे कई केमिकल्स बाजार में बिकने वाले कंडिशनर्स में मौजूद हैं।

विज्ञापन


मगर ये आपके बालों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप घर पर ही बालों के लिए नेचुरल कंडिशनर बनाएंगे तो इन केमिकल्स से भी दूर रहेंगे और ये झट से तैयार भी हो जाएंगे।
विज्ञापन


डर्मोटोलॉजिस्ट और 'नेशनल स्किन सेंटर' के निदेशक डॉ. नवीन तनेजा से जानिए बालों को कंडिशन करने के प्राकृतिक तरीकों के बारें में जो आपके बालों के लिए पुरी तरह सुरक्षित और असरदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नॉर्मल बालों के लिए
नॉर्मल बालों के लिए अंडा बेहतरीन कंडिशनर है। एक अंडे में दो चम्मच कपूर का तेल मिलाकर बालों में अच्छी तरह लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर शैंपू से बालों को साफ करें।

ड्राइ बालों के लिए
ड्राइ बालों की कंडिशनिंग के लिए आधा कप मुल्तानी मिट्टी में दो चम्मच नारियल तेल और एक अंडे का पीला भाग मिलाएं। इस पैक को बालों पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर शैंपू से बालों को साफ करें।

ऑयली बालों के लिए
ऑयली बालों के लिए एक कप हिना पाउडर में एक चम्मच नींबू का रस और एक अंडे का सफेद भाग मिलाएं। अंडे की जगह दही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस पेस्ट को बालों पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर शैंपू कर लें।


डैंड्रफ बाले बालों के लिए
डैंड्रफ वाले बालों को कंडिशनिंग की अधिक जरूरत होती है। रात में सोने से पहले एक चम्मच कपूर के तेल को आधा कप नारियल तेल में मिलाएं और अच्छे से बालों की जड़ तक मसाज करें। सुबह शैंपू कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed