{"_id":"d6189f66-7c1e-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"home-remedies-for-dull-hairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेजान बालों में जान डालेंगे ये घरेलू उपाय","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
बेजान बालों में जान डालेंगे ये घरेलू उपाय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 21 Feb 2013 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते प्रदूषण के इस दौर में बालों की चमक बरकरार रखना आसान नहीं। उम्र का कोई भी दौर हो लेकिन बेजान, डल, रूखे, कमजोर और झड़ते हुए बालों की समस्या आज हर किसी की समस्या हो सकती है। इससे निजात पाने के लिए आप इन उपायों को अपनाएं, आपके बालों की शाइन और मजबूती बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
दही-बेसन की मसाज
दही एक बेहतरीन प्राकृतिक कंडिशनर है। आधा कप दही में एक चम्मच बेसन मिलाकर इस सिर की मसाज करें और आधे घंटे बाद गर्म पानी या शौंपू से धो लें। इससे बाल जड़ से मजबूत होंगे और उमकी चमक बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
नारियल तेल में आंवला
लंबे व घने बालों के लि यह बहुत ही कारगर उपाय है। नारियल तेल में दो से तीन चम्मच आंवला डालकर इसका पेस्ट बनाएं और इससे सिर की मसाज करें। आधे घंटे बाद गर्म पानी से धो लें। रूखे व बेजान बालों को चमकदार बनाने के लिए यह बेहतरीन कंडिशनर है।
विज्ञापन
ऑलिव ऑयल
रात में सोने से पहले तीन चम्मच ऑलिव ऑयल को गर्म करें और उसमें एक नींबू का रस मिलाकर सिर की अच्छे से मसाज करें। सुबह शैंपू से धो लें। इससे बाल जल्द लंबे होंगे और उनका शाइन भी बरकरार रहेगी।
शहद और केले का पैक
बालों की चमक और नमीं बरकरार रखने के लिए यह पैक बहुत कारगर है। दो केले के छीलकर मैश कर लें और उसमें दो चम्मच शहद मिलाएं। बालों पर लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें, बालों का रूखापन दूर होगा।