{"_id":"0d5f2c24-5f0f-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"home-remedies-for-beauty-products","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपके किचन में ही तैयार हो जाएंगे ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स ","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
आपके किचन में ही तैयार हो जाएंगे ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 15 Jan 2013 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर उम्र में जवां दिखने का एहसास भला किसे रोमांच से नहीं भर देता। चमकदार आंखे, चिकने गाल और दमकती हुई त्वचा हर महिला का ख्वाब होती है पर जरूरी नहीं कि यह ख्वाब बाज़ार में उपलब्ध होने वाली क्रीम या लोशन से ही पूरा किया जा सके। फल और सब्जियों से भी आप घर बैठे अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। वो कैसे, जानते हैं सौंदर्य विशेषज्ञ व एल्प्स ब्यूटी क्लीनिक एंड एकेडमी की निदेशक भारती तनेजा से।
विज्ञापन
सेब का पैक
सेब के दो छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और एक चम्मच गुलाब जल डालकर मिक्सी में पीस लें। अब इस पेस्ट में एक चम्मच कैलेमाइन पाउडर और 3 से 4 बूंद शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। सूखने पर पानी से धो दें। यह पैक आपकी त्वचा को अंदर से मॉयश्चराइज करके सॉफ्ट बनाएगा। सेब का पल्प आंखों पर रखने से आंखे रिलैक्स हो जाती हैं और डार्क सर्कल भी कम नज़र आने लगते हैं।
विज्ञापन
पपीते का पैक
रोजाना पपीते का सेवन बेहद लाभकारी है। पर एक सौंदर्य प्रसाधन के रूप में भी इसका इस्तेमाल कम नहीं। यदि त्वचा पर आएं दाग धब्बों से परेशान है तो एक चम्मच कैलेमाइन पाउडर में कच्चे पपीते का गूदा, आटे का चोकर मिक्स कर लें और उसमें अपनी सिकन के अनुसार दूध या दही डालकर पेस्ट बना लें और फिर हल्के हाथों से स्क्रब करें। इस स्क्रब से त्वचा बेदाग व निखरी हुई नज़र आएगी।
विज्ञापन
गाजर-चुकंदर का जूस
यूं तो गाजर-चुकंदर का जूस हमेशा ही अच्छा होता है पर सर्दियों में इसे पीना हम सभी को भाता है। गाजर के रस को पीने के साथ-साथ रुई के फाहे से आंखों के नीचे भी लगाएं, इससे डार्क सर्कल कम होने लगेंगे साथ ही चेहरे पर खिली-खिली लालिमा नज़र आएगी।
टमाटर का पल्प
टमाटर के गूदे को चेहरे, गर्दन व हाथों पर रगड़ने से सांवलापन दूर होता है। इसके अलावा, ओपन पोर्स को कम करने के लिए टोमेटो पल्प रामबाण है। इसके इस्तेमाल से ओपन पोर्स कम होते हैं।
केला-शहद पैक
रूखी त्वचा पर केले को मैश कर उसमें 3 से 4 बूंद शहद की मिलाकर मसाज कीजिए और फिर कुछ देर बाद धो दें। ऐसा करने से त्वचा में सौम्यता व चमक आएगी।
नारियल पानी
चेहरे पर अगर झार्इयां या दाग हैं तो सुबह उठकर नारियल पानी पीने की आदत को अपनाएं। साथ ही इस पानी को रुई के फाहे से चेहरे पर भी लगाएं। फर्क जल्द नज़र आएगा।
मसूर दाल एक्ने पैक
यदि फेस पर एक्ने के दागों को दूर करना है तो मसूर की दाल को भिगोकर पीस लें और फिर उसमें अपनी त्वचा के अनुसार दूध या दही मिक्स कर चेहरे पर लगाएं। त्वचा बेदाग और फ्लॉलेस हो जाएगी।
बंदगोभी-खसखस स्क्रब
बंद गोभी को कद्दूकस कर लें फिर इसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 2 से 3 बूंदें नींबू और थोड़ी सा खसखस डालकर स्क्रब बना लें और इससे अपने चेहरे और गर्दन पर स्क्रब करें। फेस के दाग दूर करने के लिए यह स्क्रब काफी लाभदायक रहेगा।