फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   holi preparation tips

होली से अब क्यों डरना!

Fri, 22 Mar 2013 05:52 PM IST
फीचर डेस्क
फीचर डेस्क Updated Fri, 22 Mar 2013 05:52 PM IST
विज्ञापन
holi preparation tips

रंगों की हमजोली में हर कोई डूब जाना चाहता है लेकिन कई बार इस डर से भी रंगों से हम तौबा कर लेते हैं कि कहीं रंग से बाल या त्वचा खराब न हो जाए। लेकिन अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा के बताए ये टिप्स आपके लिए ही हैंः

विज्ञापन


  • होली की मस्ती में ये न भूलें होली में दोस्तों के संग टोलियों में रंगों का मजा लेने के लिए ढीले-ढाले कपड़े जैसे जींस टी-शर्ट, सलवार कमीज आदि पहनने चाहिए। ऐसा करने से आपका बदन ढंका रहेगा और काफी हद तक रंगों से बचा भी रहेगा। इतना ही नहीं इन कपड़ों में आप खुद को कंफर्टेबल भी महसूस करेंगी।
  • अपनी स्किन पर सुरक्षा कवच जरूर चढ़ाएं। सुबह उठकर सबसे पहले अपने शरीर पर तिल का तेल, सरसों का तेल, ऑलिव ऑयल या फिर कोई अन्य बॉडी ऑयल लगाएं। चेहरे और गर्दन की त्वचा को रंग के असर से बचाने के लिए उस पर वॉटर प्रूफ बेस लगाएं। ऐसा करने से रंग त्वचा पर चढ़ेगा नहीं और नहाते समय आसानी से धुल जाएगा।
  • नाजुक होंठों को रंगों के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए उस पर अच्छी क्वॉलिटी की मैट लांग-स्टे लिपस्टिक लगाएं। ये लिपस्टिक आपके होठों पर काफी घंटों तक बरकरार रहेगी और रंग के प्रभाव से होंठों की रंगत भी फीकी नहीं पड़ेगी। अगर आप कलर लिपस्टिक नहीं लगाना चाहती हैं, तो नेचुरल शेड का किस प्रूफ लिप कलर लगाएं। इससे होठों पर रंग चिपकेगा भी नहीं और ये कलर होंठों पर सुरक्षा कवच का काम करेगा।
  • बालों को रंगों के प्रभाव से बचाने के लिए तेल अच्छा विकल्प है। बालों पर जोजोबा, रोजमेरी या नारियल तेल की मसाज करें।
  • अगर बाल लंबे हैं, तो तेल लगाकर टाइट जूड़ा या पोनी बना लें। इससे स्कैल्प और बालों में रंग जड़ों तक नहीं समाएगा और आसानी से निकल भी जाएगा। यदि आपके बाल छोटे हैं, तो बालों में तेल लगाएं और फिर हेयर जेल लगाकर बालों को सेट करें।
विज्ञापन

होली खेलने के बाद
  • अगर आपने सूखी होली खेली है, तो धोने से पहले अच्छे से रंगों को कपड़े से झाड़ लें। चेहरे से रंग छुड़ाने के लिए बहुत अधिक स्क्रब ना करें, इससे त्वचा रूखी हो सकती है। तेज साबुन की जगह हल्के क्लींजर का इस्तेमाल करें।
  • होली खेलने के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धोने के बाद कंडीशनर लगाएं।
  • आंखों को साफ पानी से धोने के बाद गुलाब जल आंखों में डाल सकती हैं या गुलाब जल भीगे कॉटन को आंखों पर कुछ देर रख आंख बंद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेलिब्रिटी क्या करते हैं
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को होली खेलना अच्छा लगता है, मगर उनको अपनी स्किन और बाल से भी उतना ही प्यार है, जितना कि होली से। इसलिए वे होली खेलने से पहले अपने बालों और त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए ढेर सारा नारियल तेल लगा लेती हैं।
  • वहीं चुलबुली अनुष्का शर्मा भी होली खूब एन्जॉय करती हैं। लेकिन इसके साथ वे अपनी त्वचा और बाल की सुरक्षा का भी उपाय करती हैं। रंगों के प्रभाव से बचाने के लिए बालों खासकर स्कैल्प की मालिश नारियल तेल से करती हैं। चेहरे और हाथों में भी नारियल तेल लगाती हैं।
  • फिर होली खेलने के बाद बालों को शैंपू से धोकर कंडीशनिंग करती हैं और दूसरे दिन बालों के लिए हॉट टॉवेल ट्रीटमेंट लेती हैं। इसमें गुनगुने तेल से बालों की मसाज कर गर्म तौलिए से बालों को कुछ देर के लिए ढंकना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed