{"_id":"bb1b68b0-af2c-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"hair-care-tips-in-summers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में बालों की देखभाल के आसान उपाय ","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
गर्मियों में बालों की देखभाल के आसान उपाय
डॉ. अक्षय बत्रा, हेयर एक्सपर्ट
Updated Sat, 27 Apr 2013 04:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तपती धूप और धूल भरी हवा के झोंकों के बीच बाल रफ ही नहीं होते, बल्कि सख्त भी हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है बालों की प्रॉपर केयर। बालों की उचित देखभाल से बाल प्राकृतिक रूप से चमकदार और हेल्दी बने रहते हैं।
विज्ञापन
हमारे बालों को सबसे अधिक धूप का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सूर्य की पराबैंगनी किरणें बालों को जलाती ही नहीं, बल्कि बालों की प्राकृतिक रक्षात्मक परत को भी प्रभावित करती है।
विज्ञापन
इस वजह से बालों के क्यूटिकल को नुकसान पहुंचता है। सिर्फ 3-4 दिन ही लंबे समय तक लगातार तेज धूप में रहना ही बालों को ढंकने वाली स्केल-जैसी कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त करने के लिए पर्याप्त है।
विज्ञापन
गर्मी से बाल न हों बेहाल
ज्यादा आर्द्रता और अधिक गर्मी बालों की सेहत को प्रभावित करते हैं। जहां ज्यादा नमी से बाल की लटों में खिंचाव आता है, वहीं तेज गर्मी और धूप से बाल सख्त और बेजान से दिखने लगते हैं।
इसलिए अपने बाल को सुंदर बनाए रखने के लिए सबसे उपयुक्त तरीका उन्हें नियमित रूप से धोना और फिर अच्छे से सुखाना है। यह गर्मियों में आर्द्रता से बालों को होने वाले नुकसान को कम करता है।
सख्त और गर्म हवा आपके बालों को शुष्क करने के साथ ही उन्हें बुरी तरह उलझा देती हैं, जिससे आपके बाल दोमुंहे भी होने लगते हैं। ऐसे में अगर घर से बाहर निकलना हो, तो बालों को ढंक लें या छाता लेकर जाएं।
बालों की सेहत के लिए उचित खानपान भी जरूरी है। सोया और अंकुरित अनाज डाइट में जरूर लें। यह आपके पूरे शरीर के साथ-साथ बालों को भी पोषण देगा। इसके अलावा जैतून या नारियल तेल की मालिश भी बालों के लिए काफी फायदेमंद होती है।
माइल्ड शैंपू बालों के लिए है बेहतर
तपती गर्मी आपके बालों के रक्षात्मक तेल को कम न कर दें, इसके लिए माइल्ड शैंपू इस्तेमाल में लाएं। यह बालों के रूखेपन को कम करने में मदद करेगा। बाल धोने के बाद प्राकृतिक कंडीशनर का इस्तेमाल करें। बालों में रूसी की समस्या हो, तो बाल धोने से पहले नींबू का रस या दही लगाएं।
क्या न करें
गर्मियों में अपने बालों पर ड्रायर का इस्तेमाल कम-से-कम करें या इसके इस्तेमाल से बचें। यदि आप अपने बाल पर हेयर ड्रायर प्रयोग करना ही चाहती हैं, तो उसे कोल्ड ब्लो मोड में रखें।
अगर गर्मियों में आप स्विमिंग करती हैं, तो बालों को रबर की टोपी से ढंक लें, क्योंकि पानी में मौजूद क्लोरीन बालों को क्षति पहुंचाता है। अगर बाल गीले हो गए हों, तो तैरने के तुरंत बाद अपने बालों को नल के पानी से धोएं। यह आपके बालों से क्लोरीन को निकालने में मदद करेगा।
अगर बाल रंगने ही हों, तो अमोनिया-फ्री हेयर कलर का प्रयोग करें। यह अपेक्षाकृत सुरक्षित होता है। इन दिनों बालों को ज्यादा देर तक खुले न रखें। लंबे बालों में जूड़ा, पोनी या चोटी बनाई जा सकती है।