फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   hair care tips for winters

सर्दियों में चाहिए मजबूत बाल तो इन बातों का रखें ख्याल

Sat, 11 Jan 2014 11:57 AM IST
डॉ. मुकेश बत्रा/हेयर एक्सपर्ट
डॉ. मुकेश बत्रा/हेयर एक्सपर्ट Updated Sat, 11 Jan 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
hair care tips for winters

अमूमन सर्दियों में ठंड की वजह से हम बालों की प्रॉपर केयर नहीं कर पाते हैं। इस कारण से इन दिनों बालों से संबंधित समस्याएं ज्यादा होती हैं। जैसे बालों में रूखेपन की समस्या, रूसी और दोमुंहे बाल।

विज्ञापन


पढ़ें - डैंड्रफ से चाहिए छुटकारा तो डाइट में इन्हें जरूर लें


लेकिन क्या आप चाहते हैं कि आपके बाल भी ठंड से ऐसे ही बेहाल हों। अगर नहीं, तो बालों की सुरक्षा का इंतजाम अभी से ही करना शुरू कर दें।

साफ-सफाई से न करें परहेज
सर्दियों में सबसे पहले बालों को हाइजीन फ्री करना जरूरी होता है। सप्ताह में कम-से-कम एक या दो बार शैंपू जरूर करें। लेकिन बालों को बार-बार धोने से बचें, क्योंकि इससे प्राकृतिक तेल की जगह कृत्रिम तेल बालों को कवर कर लेता है और इससे स्कैल्प में खुजली अथवा रूसी की समस्या हो सकते है।
विज्ञापन


गर्म पानी से नहाने या बाल धोने से बचें। गर्म पानी से आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है। बालों को धोते समय ठंडे या हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें।

सर्दियों में बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं, इसलिए ठंड की समस्याओं से बचने के लिए डीप कंडिशनिंग जरूरी है। बालों को धोने के बाद लीव-इन-हेयर कंडिशनर भी बालों में लगाया जा सकता है। इससे आपके बाल सीधे एवं चमकदार बने रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालों को सुखाते वक्त रखें ध्यान
गीले बालों को सुलझाते समय चौड़े दांतों वाले कंघे का यूज करें। लेकिन ध्यान रखें, गीले बालों में बहुत अधिक कंघी करने से टूटने का डर अधिक होता है। इसलिए ज्यादा कंघी करने से बचें।

गीले बालों को सुखाने के लिए ब्लो ड्रायर्स का इस्तेमाल करने से बचें। हां, मुलायम तौलिए से बालों को हल्का रगड़ते हुए पोछा जा सकता है। बाल बनाते समय हेयर स्प्रे का कम-से-कम इस्तेमाल करें। इन दिनों आप बालों पर स्टाइलिंग टूल्स का जितना कम इस्तेमाल करेंगी, आपके बाल उतना अधिक सेहतमंद बने रहेंगे।

बालों के लिए ये ट्रिक्स
स्कार्फ या कैप पहनना ठंड से ही आपको नहीं बचता, बल्कि ठंड से बालों की सुरक्षा भी करता है। इससे आपके बाल टूटते भी नहीं हैं और दोमुंहे भी नहीं होते। लेकिन कैप कभी भी टाइट न पहनें, ताकि स्कैल्प में खून का संचार बना रहे।

अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं, तो अंडे का सेवन बालों के लिए सही रहेगा। अंडे का प्रोटीन बालों को मजबूत, शाइनी और हेल्दी बनाता है। सर्दियों में बालों को विशेष सुरक्षा प्रदान करता है। अंडे के अलावा आप मछली, मीट आदि खा सकते हैं। अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो राजमा, सोयाबीन को अंकुरित करके खा सकते हैं।

शैंपू करते समय स्कैल्प को लगभग पांच मिनट तक अंगुलियों से मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे बालों में ग्रोथ अच्छी होती है और बाल घने भी होते हैं।


हेयर एक्सपर्ट डॉ. एस. सरीन के अनुसार सर्दियों में बालों के लिए हेयर मास्क भी अच्छा रहता है। अगर आपके बाल ड्राई हैं, तो रात में सोने से पहले जैतून या नारियल के तेल को हल्का गर्म कर बालों में मसाज करें। इससे बालों में नमी बनी रहती है और बाल मजबूत भी होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed