महिला हो या पुरुष, तन की दुर्गंध को दूर करने के लिए छोड़ दें ये आदतें
- रोजमर्रा की ये आदतें आपकी शरीर में पैदा करती हैं बदबू फैलाने वाले किटाणू
- ध्यान से चुनिए अपने कपड़े, जलन के कारण भी होती है दुर्गंध
विस्तार
तन की दुर्गंध के पीछे कई कारण होते हैं लेकिन इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ बातें ध्यान में रखना जरूरी है। इसके लिए आपको बस अपनी कुछ आदतें सुधारनी हैं।
अगर आप अंडे का पीले वाले भाग, लाल मांस, प्याज, गोभी और लहसुन ज्यादा खाते हैं तो यह शरीर से पसीने के रूप में निकल कर दुर्गंध पैदा करते हैं। इसी तरह तनाव की स्थिति में शरीर से सबसे ज्यादा बुरी गंध का पसीना निकलता है। इसलिए कोशिश करें कम से कम तनाव लें।
भले ही आप पूरा दिन एसी में बैठते हों लेकिन अगर आप रोज नहीं नहाते या 4-5 दिन छोड़ कर नहाते हैं तो शरीर से बदबू आना तय है। सुबह सुबह और रात में एक बार नहाने से शरीर से पसीना निकल जाता है।
जब आप ज्यादा मात्रा में शराब पीते हैं तो वे आपकी नसों, खून और त्वचा के छेदों तक से पसीने के रूप में बाहर निकलती है। इससे न सिर्फ शरीर की दुर्गंध पैदा होती है बल्कि मुंह से भी बदबू आती है।
सिन्थैटिक फाइबर से बने कपड़े या शरीर से चिपके हुए कपड़े पहनने का शौक रखते हैं तो सोच लीजिए कि बहुत पसीना आएगा।
इससे त्वचा में जलन भी पैदा होती है और बैक्टीरिया पनपते हैं। इसके बजाए सूती और थओड़े ढीले कपड़े पहनें ताकि शरीर को सांस लेने का मौका मिले।