फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   grooming tips for men

पुरुषों के लिए भी जरूरी हैं स्किन केयर के ये टिप्स

Fri, 01 Mar 2013 05:40 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 01 Mar 2013 05:40 PM IST
विज्ञापन
grooming tips for men

आप मानें या न मानें लेकिन महिलाओं को प्रभावित करने के लिए सिर्फ अच्छे लुक्स ही काफी नहीं हैं बल्कि अपना खयाल रखना भी उतना ही जरूरी है। इस सीजन में जितना जरूरी महिलाओं के लिए अपनी त्वचा की देखभाल है, पुरुषों के लिए भी उनकी त्वचा की देखभाल उतनी ही जरूरी है। ऐसे में पुरुषों के लुक में जान डालने वाले इन उपायों पर जरूर गौर करें।

विज्ञापन


साबुन चुनते वक्त रखें ध्यान
आपको साबुन के चयन में महिलाओं से भी अधिक समझदारी बरतनी होगी क्योंकि आपका सामना धूल, ऑयल और प्रदूषण से अधिक होता है। ऐसे में बिना सोचे-समझे को भी साबुन इस्तेमाल करने के बजाय अपनी स्किन के अनुरूप साबुन चुनें। ऑयली स्किन के लिए फ्रूट या जेल बेस साबुन और ड्राइ स्किन के लिए क्रीम बेस साबुन।
विज्ञापन


सनस्क्रीन सिर्फ लड़कियों के लिए नहीं है
धूप में निकलना आपका अधिक होता है तो धूप से बचाव की जरूरत आपकी त्वचा को क्यों नहीं है। आप धूप में निकलते वक्त सनस्क्रीन लोशन लगाना अगर सिर्फ महिलाओं के लिए ही जरूरी समझता है तो यह आपकी भूल हो सकती है। सामान्यतः एसपीएफ 30 युक्त सनस्क्रीन आपकी त्वचा को धूप से बचाने में कारगर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालों के लिए कंडिशनर
अक्सर पुरुष बालों पर शैंपू लगाने के बाद कंडिशनर का इस्तेमाल जरूरी नहीं समझते लेकिन बालों के लिए कंडिशनर की जरूरत पुरुषों को भी उतनी ही है, जितनी महिलाओं को है। इससे बालों की नमीं और चमक लंबे समय तक बरकरार रहेगी।


मॉश्चयराइजिंग
पुरुषों की त्वचा का सामना धूल और प्रदूषण से अधिक होता है इसलिए उनकी त्वचा की नमीं का खोना लाजिमी है। ऐसे में रोज सोने से पहले व नहाने के बाद हल्के मॉश्चयराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed