फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   five tips to prevent skin tanning

धूप में त्वचा को टैन होने से बचाएंगे ये पांच उपाय

Tue, 05 Mar 2013 04:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 05 Mar 2013 04:08 PM IST
विज्ञापन
five tips to prevent skin tanning

गर्मियों की दस्तक होते ही त्वचा को धूप से फुलप्रूफ बनाने की चिंता आपको जरूर सताती होगी। सताए भी क्यों न, इस मौसम में त्वचा की टैनिंग आपकी त्वचा को इस कदर दागदार बना देती है कि आप खुद भी अपनी असली रंगत पहचान नहीं पाते। कितना भी सनस्क्रीन लगा लें लेकिन धूप से त्वचा का टैन होना केवल कॉस्मेटिक्स के बस का नहीं है। जानिए, स्किन टैनिंग से छुटकारा दिलाने वाले पांच आसान उपाय।

विज्ञापन


नींबू और खीरे का रस
टैन त्वचा पर नींबू और खीरे के रस में गुलाब जल मिलाकर लगाएं। नींबू त्वचा के लिए बेहतरीन कलिंजर है। इससे जलन शांत होगी और त्वचा निखरेगी।

शहद-नींबू
त्वचा से टैनिगं हटाने के लिए शहद बहुत फायदेमंद है। नींबू के रस में शहद मिलाकर इसे टैन हुई त्वचा पर लगाएं, टैनिंग हट जाएगी।

दूध-हल्दी
कच्चे दूध में हल्दी व नींबू का रस मिलाएं और उसे त्वचा पर लगाकर छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। इससे टैनिंग खत्म हो जाएगी।

बेसन पैक
बेसन में नींबू का रस और दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे टैन हुई त्वचा पर लगाएं। सूखने के बाद इसे पानी से धो लें। कुछ दिन लगातार इस पैक को लगाने से टैनिंग जल्दी दूर होगी।
विज्ञापन


चंदन पैक
चंदन में गुलाब जल और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे टैन त्वचा पर लगाएं। 20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे त्वचा की टैनिंग खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed