फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   five tips to choose right sunscreen

सनस्क्रीन चुनते वक्त रखें इन 5 बातों का ध्यान

Mon, 01 Apr 2013 05:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 01 Apr 2013 05:33 PM IST
विज्ञापन
five tips to choose right sunscreen

गर्मियों में त्वचा को सनबर्न से बचाने के लिए सनस्क्रीन लोशन जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है त्वचा के हिसाब से सही सनस्क्रीन की पहचान और उसे लगाने के सही तरीके की जानकारी।

विज्ञापन


अगर आप अपने लिए परफेक्ट सनस्क्रीन लोशन की तलाश में हैं तो ये पांच उपाय आपके लिए जरूर मददगार होंगे।

1. सन प्रोटेक्शन फैक्टर यानी एसपीएफ
सनस्क्रीन चुनते वक्त सबसे जरूरी है उसमें मौजूद सन प्रोटेक्शन फैक्टर यानी एसपीएफ की मात्रा की जानकारी लेना। अधिकतर डर्मोटोलोजिस्ट, यहां तक कि अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मोटोलॉजी के एक्सपर्ट भी मानते हैं कि कम से कम एसपीएफ 15 की मात्रा वाले सनस्क्रीन तो होने ही चाहिए।
विज्ञापन


बढ़ती गर्मी और प्रदूषण के वातावरण पर असर को देखते हुए हमारे लिए एसपीएफ 15 से लेकर एसपीएफ 30 वाले सनस्क्रीन लोशन प्रभावी होते हैं।

2. यूवीए और यूवीबी
कोई भी अच्छा सनस्क्रीन लोशन सूरज की अल्ट्रा वॉयलेट किरणों- यूवीए और यूवीबी, दोनों से त्वचा को बचाता है। आप जब भी सनस्क्रीन खरीदें हमेशा जांच लें कि उसके लेबल पर यूवीए और यूवीबी प्रोटेक्शन या फिर 'बोर्ड स्पेक्ट्रम' छपा है या नहीं। यह न सिर्फ सनबर्न बल्कि त्वचा के कैंसर से भी बचाने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. वाटरप्रूफ और वाटर रेजिस्टेंट
बाजार में अब वाटरप्रूफ और वाटर रेजिस्टेंट सनस्क्रीन लोशन भी उपलब्ध हैं जो पानी से चेहरा धोने के बाद भी कारगर होते हैं। कोई भी अच्छा वाटरप्रूफ सनस्क्रीन पानी के भीतर भी लगभग 80 मिनट तक प्रभावी होगा जबकि वाटर रेजिस्टेंस सनस्क्रीन पानी में भी 40 मिनट तक कारगर रहते हैं।

4. त्वचा के अनुसार सनस्क्रीन
अधिकतर लोगों की शिकायत होती है कि सनस्क्रीन लगाने के बाद उनका त्वचा बहुत ऑयली हो जाती है इसलिए वे सनस्क्रीन नहीं लगाते। त्वचा ऑयली तो होगी ही अगर आप उसके हिसाब से सनस्क्रीन नहीं चुनेंगे।


ऑयली त्वचा के लिए ऑयल कंट्रोल व जेल बेस्ड सनस्क्रीन लोशन सही होते हैं जबकि ड्राइ त्वचा के लिए मॉश्चयराइजर बेस्ड सनस्क्रीन लोशन सही माने जाते हैं।

5. कब लगाते हैं सनस्क्रीन

सही सनस्क्रीन की पहचान जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी यह भी है कि आप सनस्क्रीन लोशन लगाते कब है। धूप में निकलने से कम से कम 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाने से ही फायदा मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed