{"_id":"315865da-6ace-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"facial-for-instant-glow","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्स्टैंट ग्लो के लिए ट्राइ करें ये फेशियल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
इन्स्टैंट ग्लो के लिए ट्राइ करें ये फेशियल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 31 Jan 2013 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाहे शादी हो या कोई पार्टी, किसी भी खास अवसर खूबसूरत और निखरी त्वचा की चाहत भला किसे नहीं होती। लेकिन जरूरी नहीं कि हर बार किसी खास मौके पर तैयार होने के लिए आप पार्लर ही जाएं।
विज्ञापन
ऐसे में अगर आप घर पर ही फेशियल से अपनी त्वचा को दमकदार बनाना चाहें तो वीएलसीसी एक्सपर्ट का यह इन्सटैंट ग्लो फेशियल आपकी बहुत मदद करेगा। इससे पार्लर का चक्कर तो बचेगा ही, साथ ही बजट भी नहीं बिगड़ेगा और यह हर तरह की त्वचा पर असरदार भी है।
विज्ञापन
फेशियल के लिए ये चीजें जरूरी
10 चम्मच कच्चा दूध, एक चम्मच ओट्स, तीन चम्मच टमाटर के टुकड़े, 5 बादामको पीस लें, दो चम्मच मलाई या गाढ़ी दही, एक चम्मच कीसा हुआ आलू, एक चम्मच नूंबी का रस और एक चम्मच बेसन।
विज्ञापन
ऐसे करें फेशियल
- कच्चे दूध में रुई डुबोएं और उससे पहले गर्दन और चेहरे को अच्छी तरह साफ करें।
- अब ओट्स और पपीते को मिलाकर चेहरे और दर्गन पर मसाज करें। मसाज के दौरान पांच से सात मिनट तर उंगलियों को नीचे से ऊपर की ओर ले जाएं।
- आंखों पर टमाटर के स्लाइस रख दें।
- फिर 4-5 मिनट तक चेहरे को स्टीम दें।
-अब आंखों से टमामटर के टुकड़े हटा दें।
- जरूरत हो तो ब्लैकहेड्स साफ करें।
- अब बादाम के पेस्ट को मलाई या दही में मिलाकर चेहरे की मसाज करें।
- चेहरे को गीली कॉटन से साफ करें।
- अब कीसे हुए आलू में नींबू का रस और बेसन मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे व गले पर 12 से 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें।
- इस बीच अगर यह सूखे तो कच्चे दूध से इसे हल्का गीला करें।
- गीले कपड़े से चेहरे को साफ करें।
- इस पर सनस्क्रीन लगा लें।