फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   face pack for anti ageing

चेहरे पर जवां निखार चाहिए तो घर में बनाएं ये फेसपैक

Fri, 20 Mar 2015 10:51 AM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 10:51 AM IST
विज्ञापन
face pack for anti ageing

चेहरे की झुर्रियों को हटाने के लिए शहद का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको चाहिए एक पका केला, एक बड़ा चम्मच शहद और एक कप दही। तीनों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। दस मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

विज्ञापन


सप्ताह में तीन दिन इस मास्क का यूज करें, इससे आपकी त्वचा मुलायम रहती है। आप एक चम्मच शहद में दालचीनी का पाउडर मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकती हैं। ठंडे पानी में थोड़ा सफेद सिरका मिलाकर चेहरे को धो लें।
विज्ञापन


कॉफी ही काफी
एक बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर, एक छोटा चम्मच दूध और एक छोटा चम्मच शहद, तीनों को फेंटकर मास्क तैयार करें। इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर निखार लाने के साथ यह बारीक रेखाओं को भी छुपा देता है यानी एजिंग के लिए कॉफी भी काफी है। इसे सप्ताह में दो दिन लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चॉकलेटी स्पर्श

face pack for anti ageing

चॉकलेट खाते-खाते अगर चेहरे पर लग जाए, तो उसे पोंछने की जरूरत नहीं है। इसे कुछ देर चेहरे पर लगा रहने दीजिए, क्योंकि यह त्वचा को पोषण देकर एजिंग की प्रक्रिया को धीमा कर देता है।

मास्क तैयार करने के लिए डार्क चॉकलेट को पिघलाकर पूरे चेहरे व गर्दन पर लगाएं। इस मास्क को दस मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट त्वचा को अंदर से पोषित कर नेचुरल ग्लो प्रदान करता है।

त्वचा भी आपकी बढ़ती उम्र की चुगली करती है। अगर आप चाहती हैं कि त्वचा से आपकी उम्र का पता न चले, तो घर पर बने ये मास्क चेहरे पर लगाएं। ये मास्क बिना किसी साइड इफेक्ट के आपकी त्वचा को जवां और खूबसूरत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

केला और संतरे का कमाल

face pack for anti ageing

केला और संतरा सेहत ही नहीं बनाते, बल्कि सौंदर्य में भी फायदेमंद है। संतरे में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-सी त्वचा को पोषण देने के साथ एजिंग की प्रक्रिया को भी धीमा कर देते हैं, जिससे त्‍वचा जवां व खिली-खिली नजर आती है।

इस पैक को बनाने के लिए चाहिए- एक पका केला, संतरे का एक बड़ा चम्मच जूस और एक छोटा चम्मच दही सबको एक साथ मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। इस पैक को सप्ताह में तीन बार जरूर लगाएं।

विटामिन-सी मास्क
फार्मेसी की दुकान पर जाइए और उससे शुद्ध विटामिन-सी ड्रॉप या पाउडर मांगिए। वेजिटेबल ग्लिसरीन और विटामिन-सी पाउडर को एक साथ मिलाएं। इस मिक्सचर को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इसके बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें। इससे झुर्रियां नजर नहीं आतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed