चेहरे पर जवां निखार चाहिए तो घर में बनाएं ये फेसपैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेहरे की झुर्रियों को हटाने के लिए शहद का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको चाहिए एक पका केला, एक बड़ा चम्मच शहद और एक कप दही। तीनों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। दस मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।
सप्ताह में तीन दिन इस मास्क का यूज करें, इससे आपकी त्वचा मुलायम रहती है। आप एक चम्मच शहद में दालचीनी का पाउडर मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकती हैं। ठंडे पानी में थोड़ा सफेद सिरका मिलाकर चेहरे को धो लें।
कॉफी ही काफी
एक बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर, एक छोटा चम्मच दूध और एक छोटा चम्मच शहद, तीनों को फेंटकर मास्क तैयार करें। इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर निखार लाने के साथ यह बारीक रेखाओं को भी छुपा देता है यानी एजिंग के लिए कॉफी भी काफी है। इसे सप्ताह में दो दिन लगाएं।
चॉकलेटी स्पर्श
चॉकलेट खाते-खाते अगर चेहरे पर लग जाए, तो उसे पोंछने की जरूरत नहीं है। इसे कुछ देर चेहरे पर लगा रहने दीजिए, क्योंकि यह त्वचा को पोषण देकर एजिंग की प्रक्रिया को धीमा कर देता है।
मास्क तैयार करने के लिए डार्क चॉकलेट को पिघलाकर पूरे चेहरे व गर्दन पर लगाएं। इस मास्क को दस मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट त्वचा को अंदर से पोषित कर नेचुरल ग्लो प्रदान करता है।
त्वचा भी आपकी बढ़ती उम्र की चुगली करती है। अगर आप चाहती हैं कि त्वचा से आपकी उम्र का पता न चले, तो घर पर बने ये मास्क चेहरे पर लगाएं। ये मास्क बिना किसी साइड इफेक्ट के आपकी त्वचा को जवां और खूबसूरत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
केला और संतरे का कमाल
केला और संतरा सेहत ही नहीं बनाते, बल्कि सौंदर्य में भी फायदेमंद है। संतरे में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-सी त्वचा को पोषण देने के साथ एजिंग की प्रक्रिया को भी धीमा कर देते हैं, जिससे त्वचा जवां व खिली-खिली नजर आती है।
इस पैक को बनाने के लिए चाहिए- एक पका केला, संतरे का एक बड़ा चम्मच जूस और एक छोटा चम्मच दही सबको एक साथ मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। इस पैक को सप्ताह में तीन बार जरूर लगाएं।
विटामिन-सी मास्क
फार्मेसी की दुकान पर जाइए और उससे शुद्ध विटामिन-सी ड्रॉप या पाउडर मांगिए। वेजिटेबल ग्लिसरीन और विटामिन-सी पाउडर को एक साथ मिलाएं। इस मिक्सचर को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इसके बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें। इससे झुर्रियां नजर नहीं आतीं।